कौन है सपना चौधरी का पति? चार साल डेट करने के बाद की थी शादी, एक्ट्रेस के साथ मारपीट कर किया टॉर्चर

सपना चौधरी के घरेलू हिंसा मामले में सुनवाई होते ही यह केस चर्चा में आ गया और इसके साथ ही उनके पति को लेकर भी लोग इंटरनेट खंगालने लगे कि आखिर ये हैं कौन.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन है सपना चौधरी का पति?
Social Media
नई दिल्ली:

सपना चौधरी के साथ घरेलू हिंसा की खबर ने सभी को चौंका कर रख दिया. द्वारका महिला कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए उनके पति को सपना से मुलाकात करने या किसी भी तरह उनके आस-पास मौजूद होने से रोकते हुए सख्त निर्देश दिए हैं. अब इस विवाद को बीच लोगों के बीच ये चर्चा है कि आखिर सपना चौधरी के पति हैं कौन जिनकी वजह से पर्सनल लाइफ को हमेशा पर्दे में रखने वाली सपना की जिंदगी सबके सामने आ गई है.

कौन हैं सपना चौधरी के पति?

सपना चौधरी शुरुआत से ही अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना ही पसंद करती थीं. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं लेकिन उस पर परिवार से जुड़ी ज्यादा पोस्ट नजर नहीं आतीं. सपना ने जब शादी की थी तो ये खबर भी सीक्रेट ही रही थी. हरियाणा की डांसिंग सेंसेशन सपना ने साल 2020 में वीर (यशवीर) साहू से शादी की. सपना ने काफी समय तक अपनी शादी की खबर छिपा कर रखी थी. फैन्स तब हैरान रह गए जब सपना ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की. इसी गुड न्यूज के साथ वीर भी सामने आए और इसके साथ ही सपना की शादी की खबर चली. रिपोर्ट्स के मुताबिक वीर के परिवार में किसी के निधन के चलते इस शादी की बात को सीक्रेट रखा गया था.

वीर हिसार के रहने वाले हैं. दोनों ने साल 2020 जनवरी में शादी की थी. इस शादी से पहले दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे. प्रोफेशन की बात करें तो वीर सिंगर, कम्पोजर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर हैं. वो खलनायक, रसूक आला जाट, यार लैंडलॉर्ड और थड्डी-बड्डी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. साल 2019 में वीर का गाना शीबा की रानी भी काफी चर्चा में रहा.

क्या है घरेलू हिंसा मामला?

सपना दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से घरेलू हिंसा मामले में मंगलवार (9 जून) को अंतरिम राहत मिल गई है. अदालत ने उन्हें महिला संरक्षण कानून के तहत सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके पति के खिलाफ कई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं. द्वारका कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगली सुनवाई तक सपना चौधरी के पति यशवीर साहू उनसे किसी भी तरह का संपर्क नहीं कर सकेंगे. इसके साथ ही उन्हें सपना चौधरी के घर, कार्यस्थल या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम जैसे फिल्म प्रीमियर आदि में जाने से भी रोक दिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी के साथ मारपीट करता था पति, मजबूर होकर छोड़ना पड़ा ससुराल, कोर्ट ने सबूत देख दिये ये आदेश

यह आदेश न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निधि सिंह ने सपना चौधरी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिया. याचिका में आरोप लगाया गया था कि उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा और भविष्य में ऐसी घटनाओं के दोहराए जाने की आशंका बनी हुई है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
चुपके से मुंह में दबा ली अंगूठी, ज्वेलरी शॉप में अमीर महिला की हरकत कैमरे में कैद, फिर माफी मांगने लगी
Topics mentioned in this article
Sapna Choudary
Sapna Choudhary Husband
Entertainment
Bollywood