कौन हैं राजेश शर्मा, प्रभास की फौजी के सेट पर कीड़े के काटने की वजह से बिगड़ी तबियत, अस्पताल में चल रहा इलाज

राजेश शर्मा हिंदी फिल्मों का एक पॉपुलर चेहरा हैं. उन्हें हाल में भूत बंगला में देखा गया था. सीरियस फिल्मों से लेकर कॉमिक किरदारों तक राजेश ने दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजेश शर्मा फौजी के सेट पर पड़े बीमार
Social Media
नई दिल्ली:

पॉपुलर एक्टर राजेश शर्मा हाल ही में प्रभास की फिल्म ‘फौजी' की शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए. एक कीड़े के काटने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने लगी. इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. ‘फौजी' की शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा जंगल वाले इलाके में कुछ तकनीशियनों के साथ खड़े थे. शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें अपने दाहिने पैर में कुछ महसूस हुआ. शुरू में उन्हें लगा कि कोई मामूली चोट है, इसलिए उन्होंने तुरंत कोई इलाज नहीं करवाया. लेकिन कुछ घंटों बाद तेज दर्द शुरू हो गया.

वे कोलकाता के लिए उड़ान भरने के बाद और भी बुरा महसूस करने लगे. एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार उनके दाहिने पैर में सीरियस इन्फेक्शन फैल गया है, जो पैर की उंगलियों और घुटनों तक पहुंच गया है. इससे बुखार और सांस की समस्या बढ़ गई.
 
इस घटना पर क्या बोले फिल्म के डायरेक्टर

फिल्म की डायरेक्टर सुदिपा चटर्जी और अग्निदेव चटर्जी ने एक्टर की सेहत को लेकर चिंता जताते हुए बयान जारी किया. उन्होंने सभी सपोर्टर्स, मीडिया, बंगाल मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट्स फोरम, दोस्तों और खास तौर पर प्रसेनजित चटर्जी का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में लगातार गाइड किया और मदद की.

Photo Credit: social media

AICWA की मांग

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस मामले की गहन जांच की मांग की है. संगठन का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री को हर कलाकार, टेक्नीशियन और वर्कर के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और मेडिकल सुविधाओं के सही इंतजाम रखने चाहिए. उन्होंने शूटिंग लोकेशन्स पर गंदगी, असुरक्षित परिस्थितियों और इमरजेंसी मेडिकल मदद की कमी को लेकर पहले भी कई बार आवाज उठाई है. AICWA ने पारदर्शिता की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि कई लोग नौकरी खोने के डर से ऐसी घटनाओं की शिकायत नहीं करते.

Advertisement

कौन हैं राजेश शर्मा?

राजेश शर्मा भारतीय सिनेमा के सीनियर एक्टर हैं, जिन्होंने दशकों से फिल्मों और टीवी में काम किया है. उनका जन्म 8 अक्टूबर 1970 को लुधियाना, पंजाब में हुआ. उन्होंने थिएटर से शुरुआत की और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली से ट्रेनिंग ली. राजेश ने 1996 में ‘माचिस' से फिल्मी डेब्यू किया. बंगाली सिनेमा में भी एक्टिव रहे और 2005 में ‘परिणीता' से उन्हें पहचान मिली. उनकी यादगार फिल्मों में ‘भूल भुलैया 3', , ‘खोसला का घोसला', ‘द डर्टी पिक्चर', ‘स्पेशल 26', ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा', ‘तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्में शामिल हैं. हाल में वह भूत बंगला में नजर आए थे.
 

Featured Video Of The Day
खामेनेई आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक, कर्बला में लाखों कंधों पर ‘तैरता’ नजर आया ताबूत
Topics mentioned in this article
Rajesh Sharma
Fauji
Prabhas
Entertainment
Bollywood