कौन हैं प्राजक्ता माली? कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर नऊवारी साड़ी में आईं नजर, शाहरुख खान के साथ कर चुकी हैं काम

Who is Prajakta Mali : मराठी एक्ट्रेस प्राजक्ता माली ने Cannes 2026 में शानदार एंट्री की, और रेड कार्पेट पर महाराष्ट्रीयन संस्कृति का रंग बिखेरा है. दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह प्राजक्ता गाउन या वेस्टर्न ड्रेस में यहां नही पहुंची ब्लकि उन्होंने इस मौके के लिए इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस को चुना.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन हैं प्राजक्ता माली?
नई दिल्ली:

Who is Prajakta Mali : मराठी एक्ट्रेस प्राजक्ता माली ने Cannes 2026 में शानदार एंट्री की, और रेड कार्पेट पर महाराष्ट्रीयन संस्कृति का रंग बिखेरा है. दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह प्राजक्ता गाउन या वेस्टर्न ड्रेस में यहां नही पहुंची ब्लकि उन्होंने इस मौके के लिए इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस को चुना. प्राजक्ता ने अपनी परंपरा का रंग दिखाते हुए पारंपरिक नीली 'नऊवारी' साड़ी पहनी, जिसके साथ उन्होंने एक क्लासिक 'नथ' भी पहनी थी. उनके लुक की जमकर चर्चा हो रही है और हर कोई इस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है. आइए जानते हैं कि इस वक्त चर्चा में छाई प्राजक्ता माली कौन हैं?

प्राजक्ता माली कौन हैं

प्राजक्ता माली एक एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और कवयित्री हैं. प्राजक्ता ने ज्यादातर मराठी फिल्मों और टेलीविजन में काम किया है.

महाराष्ट्र के पंढरपुर में जन्मी और पुणे में पली-बढ़ी प्राजक्ता ने 14 साल की उम्र में डांस रियलिटी शो 'क्या मस्ती क्या धूम' जीत कर अपनी पहचान बनाई थी. उन्होंने 2008 में आई मराठी ड्रामा फिल्म 'तांडाला – एक मुखवता' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था. कई मराठी डेली सोप में काम करने के बाद, प्राजक्ता को रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'जुलून येती रेशिमगाठी' (2013–2015) में मेघना के रोल से पहचान मिली.

यह भी पढें- सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला सांप, मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा 

फिल्मों में डेब्यू

प्राजक्ता ने केदार शिंदे की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'खो-खो' (2013) के साथ फिल्मों में डेब्यू किया था. बाद में उन्हें 'हम्पी' (2017), कॉमेडी थ्रिलर 'डोक्यला शॉट' (2019), कॉमेडी फिल्म 'पांडू' (2021), फैमिली ड्रामा 'लकडाउन बी पॉजिटिव', और सोशल थ्रिलर 'Y' से बड़ी पहचान मिली और उनकी एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की. 'पांडू' में अपने रोल के लिए, उन्होंने फेवरेट विलेन का MFK अवॉर्ड जीता.

यह भी पढें-  एक्टर से CM बने थलपति विजय की बेटी की 7 तस्वीरें, लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम

Advertisement

शाहरुख खान की फिल्म में आई नजर

प्राजक्ता शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश में भी नजर आई थीं. 2004 में आई 'स्वदेश' में उनका एक बिना क्रेडिट वाला रोल था.

ओटीटी पर डेब्यू

2018 से, वह सोनी मराठी पर कॉमेडी स्केच शो 'महाराष्ट्राची हास्यजत्रा' होस्ट कर रही हैं. 2022 में एक्ट्रेस ने ओटीटी पर भी डेब्यू कर लिया. अभिजीत पानसे के थ्रिलर ड्रामा वेबसीरीज 'रानबाजार' में वह नजर आईं.  

Advertisement
Featured Video Of The Day
राजनीति के 'मनहूस' बंगले! डीके शिवकुमार क्यों नहीं गए CM आवास? | Kachehri
Topics mentioned in this article
Who Is Prajakta Mali
Kannes 2026
Prajakta Mali Controversy
Prajakta Mali Interview
Prajakta Mali Latest News