कौन है महाकुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति, जिन्हें 6 महीने डेट करके 18 की उम्र में की शादी

Who is Monalisa Muslim husband: वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है जिसके बाद बवाल मच गया है. इतनी कम उम्र में शादी वो भी मुस्लिम लड़के से, ये बात लोगों को हजम नहीं हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Who is Monalisa husband: कौन है महाकुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति
नई दिल्ली:

Who is Mahakumbh girl Monalisa Muslim husband: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा जब से कुंभ मेले में नजर आई हैं तब से किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. कभी अपने लुक्स की वजह से वो सुर्खियां बटोर रही हैं, तो कभी फिल्म की वजह से. लेकिन अब मोनालिसा जिस वजह से खबरों में हैं उसके बारे में तो किसी ने दूर-दूर तक नहीं सोचा होगा. दरअसल, मोनालिसा ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली है. अब मसला ये नहीं है कि उन्होंने इतनी कम उम्र में शादी कर ली, मसला ये है कि उन्होंने मुस्लिम लड़के फरमान खान से शादी की है जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया है. लोग एक्ट्रेस के इस कदम से काफी हैरान हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इसी बीच लोग ये भी जानना चाहते हैं कि फरमान खान आखिर है कौन जिसके प्यार में मोनालिसा इस कदर पागल हो गईं कि इतनी कम उम्र में शादी करने जैसा बड़ा फैसला ले लिया.

18 साल की मोनालिसा को 6 महीने किया डेट

खबरों की मानें तो मोनालिसा के पति फरमान महाराष्ट्र में एक एक्टर और मॉडल हैं. दोनों एक फिल्म के सेट पर भी मिल चुके हैं. हालांकि दोनों की बातचीत की शुरुआत करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक से हुई. यहीं से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई, जो धीरे-धीरे रोमांटिक रिश्ते में बदल गई. फरमान के मुताबिक मोनालिसा ने ही उन्हें प्रपोज किया था. हालांकि उन्होंने शुरू में उनका प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन 6 महीने बाद आखिरकार वह उन्हें डेट करने के लिए मान गए और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. हालांकि, अलग-अलग धर्म होने की वजह से इनके परिवारों ने इनका काफी विरोध किया, लेकिन दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली है.

ये भी पढ़ें- महाकुंभ की वायरल गर्ल ने किया था शादी के लिए प्रपोज, मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने किया था मोनालिसा को मना, बोले- 6 महीने 60 साल बराबर

कौन हैं मोनालिसा के पति फरमान खान?

मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान उत्तरप्रदेश के बागपत जिले से आते हैं. दोनों साथ में काम करने वाले हैं. जबकि फरमान खान कोई जाने पहचाने एक्टर नहीं है. वहीं हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरहान ने कहा, मैं साउथ की फिल्मों में छोटे मोटे रोल करता हूं. तमिल, हिंदी फिल्मों में किया है. मलयालम की एक फिल्म आने वाली है, जिसके डायरेक्टर जोशुआ सर हैं.  

Advertisement

मोनालिसा का परिवार नहीं था तैयार

रिपोर्ट्स बताती हैं कि मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले ने उन पर अपनी पसंद के लड़के से शादी करने का दबाव भी डाला था, लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी बात नहीं मानी. उसके बाद फरमान और मोनालिसा केरल चले गए और वहां अरुमानूर श्री नयनार देव मंदिर में शादी कर ली. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है.

मोनालिसा के बारे में 

आपको बता दें कि मोनालिसा साल 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान उस समय वायरल हुई थीं, जब वह अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष और माला बेचती नजर आई थीं. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए थे. इसके बाद उन्हें फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर' में काम करने का मौका भी मिला. हालांकि, लोकप्रियता के साथ उनकी जिंदगी में कई विवाद भी जुड़े रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: दुनिया का इंटरनेट ठप करेगा ईरान? | Mic On Hai | NATO | Trump
Topics mentioned in this article