'धुरंधर 2' फिल्म में रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस कौन हैं? सनी देओल की बॉर्डर 2 से खास कनेक्शन

बॉलीवुड की नई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी (जिसे हमजा अली मजारी भी कहा जाता है) का रोल प्ले किया है. इस एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर में उनकी मां प्रभनीत कौर रंगी का किरदार निभाई हैं मधुरजीत सरघी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
'धुरंधर 2' फिल्म में रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस कौन हैं?

बॉलीवुड की नई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी (जिसे हमजा अली मजारी भी कहा जाता है) का रोल प्ले किया है. इस एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर में उनकी मां प्रभनीत कौर रंगी का किरदार निभाई हैं मधुरजीत सरघी. फिल्म रिलीज होने के बाद मधुरजीत की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. उन्होंने एक पंजाबी मां की ममता, चिंता और हिम्मत को इतने खूबसूरती से दिखाया है कि दर्शक उनकी आंखों में छिपी भावनाओं से गहराई से जुड़ गए हैं. कम डायलॉग्स के बावजूद उनकी परफॉर्मेंस ने लोगों को भावुक कर दिया है.

ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस को नहीं पसंद आई रणवीर सिंह की धुरंधर 2, बोलीं- सिनेमा हॉल में पैसा और समय बर्बाद

कौन है मधुरजीत सरघी

मधुरजीत सरघी कोई नई चेहरा नहीं हैं. उन्होंने थिएटर से अपना सफर शुरू किया और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है. अब वे बॉलीवुड में मजबूत किरदार निभा रही हैं. उनकी कुछ प्रमुख फिल्में हैं 'अग्निपथ', 'छपाक', 'केसरी', 'फिराक', 'समर 2007' और 'मंटो'. इनमें से कई फिल्मों को क्रिटिक्स और नेशनल अवॉर्ड्स से सराहना मिली है. रियल लाइफ में मधुरजीत शादीशुदा हैं. उनके पति हैं मशहूर डायरेक्टर अनुराग सिंह, जिन्होंने 'केसरी' (अक्षय कुमार के साथ) और 'बॉर्डर 2' (सनी देओल के साथ) जैसी हिट फिल्में बनाई हैं. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं और मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं. 

Advertisement

मीडिया से दूर रहती हैं मधुरजीत सरघी

सोशल मीडिया पर कभी-कभी वे एक-दूसरे के लिए प्यार भरे मैसेज शेयर करते हैं, लेकिन ज्यादातर समय काम से ही अपनी पहचान बनाते हैं.'धुरंधर 2' में मधुरजीत का रोल छोटा लेकिन बहुत प्रभावशाली है. फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह रंगी की बैकस्टोरी पर आधारित है, जहां परिवार पर हुए हमले की वजह से वह बदला लेने की राह पर चल पड़ता है. मां का किरदार इस कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ता है. दर्शक कह रहे हैं कि मधुरजीत ने मां की भावनाओं को जीवंत कर दिया है.
 

Featured Video Of The Day
VIDEO: औरंगजेब की कब्र की जगह शौचालय बना दो, विधायक टी. राजा का विस्फोटक बयान