कौन हैं 26 साल की भविता मंडावा? बनीं इंटरनेशनल ब्रांड 'शनेल' की पहली भारतीय हाउस एंबेसडर, कभी थी सबवे मॉडल 

भारतीय फैशन इंडस्ट्री के लिए यह बेहद गर्व का पल है. भारतीय मॉडल कौन हैं भविता मंडावा ने अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है. उन्हें दुनिया के जाने-माने लग्जरी फैशन ब्रांड 'शनेल' (Chanel) ने अपना हाउस एंबेसडर बनाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शनेल की ब्रांड एंबेसडर बनीं भविता मंडावा

भारतीय फैशन इंडस्ट्री के लिए यह बेहद गर्व का पल है. भारतीय मॉडल कौन हैं भविता मंडावा ने अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है. उन्हें दुनिया के जाने-माने लग्जरी फैशन ब्रांड 'शनेल' (Chanel) ने अपना हाउस एंबेसडर बनाया है. इस खास पद को पाने वाली वह पहली भारतीय मॉडल बन गई हैं. इस घोषणा के बाद फैशन जगत में भारत की बढ़ती मौजूदगी को लेकर काफी चर्चा हो रही है. भविता की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके करियर के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है, बल्कि इससे भारतीय मॉडलों के लिए भी वैश्विक मंच पर नए रास्ते खुलते दिखाई दे रहे हैं. उनकी सफलता कई युवा मॉडलों के लिए प्रेरणा बन रही है.

सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी कौन हैं भविता मंडावा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने लिखा कि Chanel हमेशा से आधुनिक और आत्मनिर्भर महिलाओं की पहचान रहा है और वह खुद को इस विचारधारा से गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़ना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है. भविता पहले भी चैनल के कई बड़े फैशन शो में हिस्सा ले चुकी हैं. पिछले सीजन में उन्होंने फैशन डिजाइनर मैथ्यू ब्लेजी के कलेक्शन के दौरान चैनल के रनवे पर डेब्यू किया था. इसके बाद न्यूयॉर्क में आयोजित मेतिएर द'आर्ट शो में ओपनिंग वॉक कर उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसके अलावा चैनल के हाउते कूचर शो में ब्राइडल लुक के साथ शो क्लोज करना भी उनके करियर का बड़ा पल रहा.

सबवे से शुरू हुआ मॉडलिंग का सफर

दिलचस्प बात यह है कि भविता मंडावा का मॉडलिंग करियर किसी प्लानिंग का हिस्सा नहीं था. वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में डिजाइन और मीडिया से जुड़ी पढ़ाई कर रही थीं, तभी एक दिन सबवे में उनकी मुलाकात एक मॉडलिंग स्काउट से हुई. इसी मुलाकात ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी. कुछ ही समय बाद उन्हें इंटरनेशनल रनवे पर काम करने का मौका मिला और धीरे-धीरे उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली. आज उनका नाम दुनिया की बड़ी फैशन मैग्जीन और ग्लोबल रनवे से जुड़ चुका है, जो उनके शानदार सफर को दर्शाता है. 

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर 2 का ट्रेलर आते ही मचा तूफान! एक घंटे में बिके 5000 टिकट, 2500 रुपये वाले शोज भी तेजी से हुए फुल

Advertisement
Featured Video Of The Day
हत्या से 34 मिनट पहले की कॉल... पुलिस को सिया के फोन में क्या-क्या मिला?
Topics mentioned in this article
Bhavitha Mandava
Chanel Ambassador
Who Is Bhavitha Mandava
Bhavitha Mandava News
Bhavitha Mandava Age