भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा तो फैन्स ने देसी गर्ल से 'मालती' को लेकर पूछा यह पूछा सवाल

बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा लगभग तीन साल बाद भारत वापस लौटी हैं. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर अपडेट कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
प्रियंका चोपड़ा से फैन्स ने मालती को लेकर पूछे यह सवाल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लगभग तीन साल बाद भारत वापस लौटी हैं. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर अपडेट कर दिया है. आज सुबह जब प्रियंका मुंबई पहुंचीं तो एयरपोर्ट पर उनका बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के मुंबई एयरपोर्ट के बाहर के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दरअसल एक दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये अपडेट किया था कि वो अमेरिका से भारत के लिए ट्रैवल करने जा रही हैं. अमेरिका में प्रियंका पति ने निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा के साथ रहती हैं.  फिलहाल प्रियंका इंडिया अकेले आई हैं. हालांकि इस वीडियो पर फैन्स के मजेदार रिएक्शन आए हैं. लेकिन फैन्स ने उनकी बेबी मालती के बारे में पूछा है, वह है कहां.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ने फोटोग्राफर्स की तरफ हाथ हिलाया और उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ उनका अभिवादन किया. जब वो अपनी कार की ओर जा रही थी, तब प्रियंका के आसपास भीड़ लग गई.  कम्फर्ट ब्लू के को-ऑर्ड सेट में प्रियंका स्टाइलिश लग रही थीं. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और एक हैंडबैग और सफेद स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा किया.

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारत लौटने की खुशी भी जाहिर की. उन्होंने लैंडिंग से ठीक पहले एरोप्लेन से एक तस्वीर पोस्ट की, और इसे कैप्शन दिया, "बैक इन द बे..टचडाउन".  जैसे ही वह हवाई अड्डे से निकली, प्रियंका ने टीवी स्क्रीन की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो करण जौहर के साथ शो में दिख रही हैं. उन्होंने आप मुंबई में नहीं अगर आपका टीवी पर करण जौहर से सामना ना हो'. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को देखकर फैंस बोले- 'वेलकम प्रियंका', तो दूसरे ने कहा, 'ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा.'

Advertisement

Bollywood Gold: जब चारों दिशाओं में गूंजा Pankaj Udhas का ये गाना

  

Featured Video Of The Day
Tahawwur Rana Extradition: 26/11 के आतंकी तहव्वुर राणा को भारत पहुंचते ही पहले कहां ले जाया जाएगा