टीवीके चीफ विजय ने संडे को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. लेकिन इसके तुरंत बाद वह कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो गए जब उन्होंने अपने एस्ट्रोलॉजर रिक्की राधन पंडित वेट्रिवेल को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक-प्रशासनिक पद पर 'विशेष कार्य अधिकारी' (OSD) के रूप में चुना. इसके बाद, तमिलनाडु सरकार द्वारा 24 घंटे से भी कम समय में वेट्रिवेल को उसी पद पर नियुक्त कर दिया गया. इसी कॉन्ट्रोवर्सी के बीच विजय का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आस्तिकता यानी एक या एक से अधिक ईश्वर में विश्वास के प्रति अपने असीम भरोसे के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं.
विजय ने बताया- मां हिंदू और पिता हैं क्रिश्चयन
सन टीवी को बीस्ट फिल्म के प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर नेलसन दिलीप कुमार के साथ दिए इंटरव्यू में विजय अपने पेरेंट्स की इंटरफेथ मैरिज को याद करते हुए नजर आते हैं और बताते हैं कि कैसे उन्हें प्यार हुआ और शादी हो गई. विजय ने कहा, मेरी मां (सिंगर शोभा) हिंदू हैं और मेरे पिता (फिल्म डायरेक्टर एसए चंद्रशेखर) क्रिश्चियन हैं. उन्हें प्यार हुआ और शादी हो गई. उन्होंने मुझपर किसी तरह की किसी चीज के लि रोक नहीं लगाई. यह कहकर कि यहां जाओ, वहां मत जाओ. और ऐसा ही मैं अपने बच्चों के साथ भी हूं.
ये भी पढे़ं- शेफाली जरिवाला की मौत कैसे हुई? पति ने किए नए खुलासे
बीस्ट के सेट पर चर्च गए थे विजय
नेलसन दिलीप कुमार ने बीस्ट के सेट का एक किस्सा सुनाया और बताया कि विजय आध्यात्मिक और बिलिवर हैं या नहीं. नेल्सन ने बताया कि एक रात डिनर के बाद विजय 30 मिनट के लिए चले गए और वापस आए तो उन्होंने क्रू से बताया कि वह चर्च गए थे. नेलसन ने कहा, "जब हमने आपसे पूछा, तो आपने बताया कि आप चर्च जा रहे हैं. हम हैरान रह गए. सच कहूं तो यह यकीन से बाहर था. लेकिन आप सचमुच चर्च गए थे. जब अगले दिन हमने आपसे इस बारे में पूछा, तो आपने जवाब दिया, 'मैं वहां आप लोगों के लिए भी प्रार्थना करने गया था.' क्या आप आध्यात्मिक हैं और ईश्वर में विश्वास रखते हैं?"
ईश्वर पर विश्वास रखते हैं विजय
विजय ने इस पर जवाब दिया था, "मैं ईश्वर में पक्का विश्वास रखता हूं. चर्च जाने से मुझे बहुत अच्छा महसूस होता है. सिर्फ चर्च ही नहीं. मैं पिल्लैयारपट्टी विनायगा मंदिर और तिरुनल्लार मंदिर भी गया हूं. उन सभी जगहों पर मुझे एक जैसा ही दिव्य अनुभव होता है. जब हम फिल्म 'कत्थी' (2014) की शूटिंग कर रहे थे तब मैं कडप्पा में स्थित मशहूर अमीनपीर दरगाह भी गया था. मैं किसी भी पूजा स्थल पर जाऊं - चाहे वह चर्च हो, मंदिर हो या दरगाह - मुझे हर जगह एक जैसा ही दिव्य अनुभव होता है."
विजय के बारे में
विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन है, जो रिलीज से पहले से ही कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी हुई है. वहीं फिल्म की अब तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है.