जब सबके सामने सारा अली खान सलमान खान को बोल रही थीं 'भाईजान' तो टोक दिया एक्टर ने, कहा- मुझे अंकल बोलो

एक बार सैफ अली खान की बेटी अभिनेत्री सारा अली खान ने उन्हें भाई बोला तो सलमान खान ने उन्हें टोक दिया और अंकल बोलने को कहा. अभिनेत्री और सलमान खान का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
सारा अली खान ने सलमान खान को बोला अंकल
नई दिल्ली:

सलमान खान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से जिन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है. इतना ही नहीं भाईजान अपने दोस्तों के बच्चों के साथ भी स्क्रीन स्पेस शेयर कर सुर्खियां बटोर चुके हैं. हालांकि स्टार किड्स भी उन्हें भाईजान कहकर की पुकारते हैं. लेकिन जब एक बार सैफ अली खान की बेटी अभिनेत्री सारा अली खान ने उन्हें भाई बोला तो सलमान खान ने उन्हें टोक दिया और अंकल बोलने को कहा. अभिनेत्री और सलमान खान का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो को अभिनेता के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. सारा अली खान और सलमान खान का यह वीडियो खास प्रोग्राम का है. वीडियो में अभिनेत्री सलमान खान से कहती हैं, 'आदाब, सलमान भाई मुझे पर...' इसके बाद अभिनेता उन्हें बीच में टोक देते हैं और कहते हैं, 'सलमान भाई नहीं होगा. सलमान अंकल होगा, अगर मुझे भाई बुलाना है तो अंकल बुलाओ. क्योंकि मैं आपके पिता और मां दोनों का दोस्त हूं.'

इस पर सारा अली खान कहती हैं, 'आप बड़े भाई, बिगेस्ट भाई हैं.' इस पर सलमान खान कहते हैं, 'हां तो फिर क्या अब ताऊ बुलाओगी.' सोशल मीडिया पर सारा अली खान और सलमान खान का यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों कलाकारों के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि सलमान खान बहुत जल्द फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा सारा अली खान लाइफ इन ए मेट्रो में दिखाई देने वाली हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz Strait को लेकर Trump ने ईरान को दी बड़ी धमकी | Breaking News