जब गुस्से में आकर सैफ अली खान ने बिजनेसमैन को जड़ दिया था पंच, ताज होटल की घटना पर खूब हुआ बवाल

2012 का सैफ अली खान का ताज होटल मामला एक बार फिर वायरल हो गया है. शांत और क्लासी इमेज वाले सैफ उस रात एक बहस के बाद मारपीट के आरोपों में घिर गए थे. होटल मैनेजर ने दावा किया था कि पहले सैफ ने ही पंच मारा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुस्से में आकर सैफ अली खान ने बिजनेसमैन को जड़ दिया था पंच

अपने क्लासी और शांत अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले सैफ से एक ऐसी पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ी है जो ये जाहिर करती है कि वो भी अग्रसेन में किसी से कम नहीं हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों सैफ अली खान से जुड़ा 2012 का पुराना वीडियो और खबर फिर से वायरल हो रही है. जिसने एक बार फिर उस रात की कहानी लोगों के सामने ला दी है. जो ये जाहिर करती है कि नफासत से भरे नवाब साहब भी कभी इतने शॉर्ट टेंपर्ड थे कि पब्लिकली नाराज हो जाया करते थे. मामला मुंबई के एक फाइव स्टार होटल की देर रात की बहस से शुरू हुआ था. कहा जाता है कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा था.

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Net worth: अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी का कैसे होगा बंटवारा, करोड़ों नहीं अरबों की संपत्ति के हैं मालिक बिग बी  

Throwback to when Saif Ali Khan punched a senior journalist
by u/[deleted] in BollyBlindsNGossip

ताज होटल में बहस

ये घटना मुंबई के कोलाबा स्थित ताज होटल के वसाबी रेस्टोरेंट की है. उस रात सैफ अली खान अपने कुछ दोस्तों और करीना कपूर के साथ वहां मौजूद थे. इसी दौरान साउथ अफ्रीका के भारतीय मूल के बिजनेसमैन इकबाल शर्मा भी वहां आए हुए थे. उन्होंने अपनी टेबल के पास हो रहे शोर को लेकर नाराजगी जताई थी. ये नाराजगी सैफ अली खान को रास नहीं आई बात धीरेधीरे बढ़ी और दोनों में बहस शुरू हो गई. मामले को और तूल तब मिला जब होटल के फ्लोर मैनेजर ने पुलिस को बयान दिया. उनके अनुसार बहस के दौरान सैफ अली खान अचानक भड़क गए और उन्होंने ही पहले इकबाल शर्मा को पंच मार दिया. इस बयान से पूरा मामला हाई प्रोफाइल और मसालेदार बन गया था.

CCTV नहीं था, बयान पर टिकी पूरी जांच

पुलिस जांच में सामने आया कि रेस्टोरेंट के उस हिस्से में CCTV कैमरे नहीं लगे थे. जहां ये घटना हुई थी. इसलिए कोई वीडियो सबूत मौजूद नहीं था और पूरा केस गवाहों के बयानों पर ही बेस्ड था. सैफ अली खान ने बाद में इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि ये किसी तरह का पब्लिसिटी स्टंट नहीं है. उन्होंने दावा किया कि पहले उनके साथ बदसलूकी हुई थी और उन्होंने सिर्फ अपना बचाव किया. वहीं दूसरी तरफ इकबाल शर्मा ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया था. उस समय ये मामला कई दिनों तक मीडिया की सुर्खियों में रहा.

Advertisement

था.

Featured Video Of The Day
वंदे मातरम् और कुर्बानी पर भड़का विवाद, क्या है शुभेंदु का ऑर्डर?