मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने चार साल साथ रहने के बाद तलाक की अनाउंसमेंट कर दी है. 14 मई को शेयर किए गए एक नोट में इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी की. इस खबर के बीच मौनी का शादी के बारे में बात करते हुए एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है. Zoom के साथ एक इंटरव्यू में अपने 'सलाकार' को-स्टार नवीन कस्तूरिया के साथ शादी पर चर्चा के दौरान, मौनी ने कहा, "जब मैं 19 साल की थी, तब मैं शादी करने के लिए बेताब थी." शादी और एक पार्टनर होने की पॉजिटिव साइड पर रोशनी डालते हुए मौनी ने कहा, "यह ऐसा है जैसे आपको अपनापन महसूस होता है."
उन्होंने आगे कहा, "आप जानते हैं, दिक्कत यह है कि बहुत सारी अच्छी सिंगल लड़कियां हैं... मेरी बहुत सारी सिंगल सहेलियां हैं और जब मैं बैठकर दो लोगों के साथ होने के बारे में सोचती हूं, तो मुझे कोई ऐसा आदमी नजर नहीं आता जो उनके लायक हो." जब इंटरव्यू लेने वाले ने उनसे कहा कि उन्हें भी सही पार्टनर ढूंढने में समय लगा, तो मौनी ने सिर हिलाया और कहा, "मुझे लगभग 2.5 से 3 साल इंतजार करना पड़ा. आप पीछा करना छोड़ देते हैं तो जो आपके लिए बना हो वो आपकी तरफ आकर्षित हो कर आता है."
मौनी-सूरज ने आखिरी जॉइंट स्टेटमेंट क्या कहा?
मौनी और सूरज ने अपने जॉइंट नोट की शुरुआत यह कहते हुए की, "हम मीडिया के कुछ हिस्सों द्वारा हमारी निजी जिंदगी में अनावश्यक और दखल देने वाले ध्यान को देखकर दुखी हैं. हम यह बताना चाहेंगे कि हमने अलग होने का फैसला किया है और मामलों को निजी तौर पर और आपसी सहमति से सुलझाने के लिए जरूरी समय ले रहे हैं."
उन्होंने दोहराया कि वे "इस दौर को निजी तौर पर और शांति से गुजारने" पर ध्यान दे रहे हैं, साथ ही यह भी कहा कि उनकी दोस्ती हमेशा बनी रहेगी. उन्होंने मीडिया से अटकलों से बचने का भी अनुरोध किया और लिखा, "हम विनम्रतापूर्वक सभी से अनुरोध करते हैं कि वे हमें निजता और गरिमा दें और मेरे या सूरज के बारे में कोई झूठी कहानी न फैलाएं. हम आप सभी से उम्मीद करते हैं कि इन मुश्किल समय में आप हमारी निजता का सम्मान करेंगे. सभी मीडिया हाउस से विनम्र अनुरोध है कि कृपया ऐसी कवरेज से बचें."
कब हुई मौनी और सूरज की शादी
मौनी रॉय ने 27 जनवरी, 2022 को गोवा में सूरज से शादी की. हल्दी और संगीत समेत कई रस्मों के बाद, इस कपल ने पारंपरिक मलयाली और बंगाली, दोनों तरह से शादी की, जिसके बाद शादी के बाद की पूल पार्टी हुई. सूरज नाम्बियार बेंगलुरु के एक व्यवसायी और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. बताया जाता है कि मौनी से शादी करने से पहले वह दुबई में रहते थे.
यह भी पढ़ें: मां बनने के बाद एक्ट्रेसेज को क्यों नहीं मिलता काम? एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बताया क्यों कतराते हैं मेकर्स