मोहब्बत रफी की वो बात, जिससे हिल गया था राज कपूर का ईगो, राजेंद्र कुमार ने किया बचाव और बन गया सबसे आइकॉनिक सॉन्ग

राज कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘संगम’ की शूटिंग के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसने सेट का माहौल पूरी तरह बदल दिया. मोहम्मद रफी के एक फैसले से राज कपूर इतने नाराज हो गए कि मामला बढ़ गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मोहम्मद रफी की इस बात से राज कपूर का हिल गया था ईगो

बॉलीवुड के शो-मैन राज कपूर ने एक से बढ़कर फिल्में दी, जो आज भी यादगार है. 1964 में रिलीज हुई फिल्म संगम भी उनमें से एक है. इस फिल्म में राज कपूर ने खुद एक्टिंग भी की थी और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर भी खुद वो ही थे. फिल्म में उनके साथ राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला लीड में थे. लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान कई हैरान करने वाली घटनाएं हुई थीं. पहला तो राज कपूर और फिल्म के राइटर इंदर राज आनंद के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया था. इंदर ने राज कपूर को थप्पड़ भी मार दिया था, जिसके बाद राज कपूर ने उन्हें 18 फिल्मों से बाहर कर दिया था. वहीं इसी फिल्म के सिंगर मोहम्मद रफी के साथ भी राज कपूर का झगड़ा हो गया था, जिसके बाद राज कपूर ने उन्हें भी सबक सिखाने की ठान ली थी.

शराब पार्टी बना झगड़े की वजह

बात संगम फिल्म की शूटिंग के दौरान की है, जब एक दिन राज कपूर ने होटल में शराब पार्टी रखी. यहां फिल्म की एक्ट्रेस वैजयंती माला भी मौजूद थी. ये वो दौर था जब वैजयंती माला और राज कपूर के बीच अफेयर की भी चर्चा थी. इसी पार्टी में राज कपूर ने मोहम्मद रफी को भी बुलाया. मोहम्मद रफी फिल्म संगम के सिंगर भी थे. राज कपूर ने फोन कर मोहम्मद रफी को उस कमरे में बुलाया जहां पार्टी चल रही थी. दरअसल, राज कपूर को शराब के साथ संगीत सुनना पसंद था.

रफी ने किया राज कपूर को इनकार

रफी जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने चारों तरफ शराब देखी और ये देखा कि हर कोई नशे में है. राज कपूर ने एक बॉस की तरह मोहम्मद रफी को कहा कि वह अपनी सुरीली आवाज से इस महफिल को और रंगीन बना दें. लेकिन रफी को ये गवारा नहीं था. मोहम्मद रफी अपने संगीत को पूजते थे, वो नहीं चाहते थे कि ऐसी महफिल जहां लोग शराब पी रहे हैं, वहां वो अपना गाना गाएं. ऐसे में रफी ने बड़े ही सहजता से राज कपूर को मना कर दिया. लेकिन उनकी ये ना राज कपूर के ईगो में लग गई. उनकी ईगो को ठेस पहुंची तो उन्होंने भी रफी साहब से बदला लेने का सोच लिया.

रफी को किया फिल्म से बाहर करने का फैसला

राज कपूर ने फिल्म संगम से रफी को बाहर करने का ऑर्डर दे दिया. लेकिन जैसे ही ये बात फिल्म के लीड एक्टर राजेंद्र कुमार को पता चली तो वो भी अड़ गए कि अगर रफी फिल्म में गाना नहीं गाएंगे तो वो भी फिल्म नहीं करेंगे. फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर शंकर जय किशन को भी इस फैसले से मुश्किल हो रही थीं, क्योंकि उन्होंने जो धुन तैयार की थी रफी ही उसके साथ न्याय कर सकते थे.

Advertisement

झुक गए राज कपूर

राजेंद्र कुमार के जिद के आगे राज कपूर को झुकना पड़ा. आखिरकार इस फिल्म का सबसे हिट गाना 'ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर' मोहम्मद रफी ने गाया और इस गाने से अकेले उस वक्त 8 करोड़ की कमाई की. इसके अलावा राज कपूर पर फिल्माए गए गाने मुकेश ने गाया.

यह भी पढ़ें: कश्मीरी लोकगीत को जब बॉलीवुड में मिली पहचान, तब बना ऋतिक-प्रीति का यह सुपरहिट गाना, 26 साल बाद आज भी गुनगुनाते हैं लोग

Advertisement

Featured Video Of The Day
गठबंधन में 'बड़े भाई' की कशमकश!; कांग्रेस ने मांगी आधी सीटें
Topics mentioned in this article
Raj Kapoor
Mohammed Rafi
Bollywood