जब मनीष पॉल ने पब्लिक के बीच उतारी थी मलाइका के चाल की नकल, एक्ट्रेस का आया कुछ ऐसा रिएक्शन, बोलीं- आप ऐसा फिर...

फिल्मफेयर का एक पुराना वीडियो चर्चा में है. वीडियो में मनीष पॉल मलाइका के चाल की नकल करते दिखाई दिए. इसके बाद मलाइका ने जो रिएक्शन दिया, उसे देख लोग हैरान रह गए.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
मनीष पॉल ने जब उतारी थी मलाइका के चाल की नकल
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. मलाइका अरोड़ा से जुड़ा कोई भी पोस्ट जमकर वायरल हो जाता है. सोशल मीडिया पर एक और चीज जो खूब पसंद की जाती है, वह है मलाइका अरोड़ा की चाल. अपनी चाल को लेकर मलाइका कई बार ट्रोल हो चुकी हैं. मलाइका का जब भी कोई वीडियो सामने आता है, लोग उनकी वॉक का मजाक जरूर बनाते हैं. मलाइका के चाल की चर्चा एक बार फिल्मफेयर में भी देखने को मिली थी, जब शो के होस्ट मनीष पॉल एक्ट्रेस की वॉक की नकल उतारते दिखाई दिए थे.

जब मनीष पॉल ने उतारी मलाइका के वॉक की नकल 
इस वीडियो को फिल्मफेयर के ऑफिशियल इंस्टा पेज से शेयर किया गया था. इस वीडियो में शो के होस्ट मनीष पॉल सितारों से मस्ती-मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वे मलाइका से भी बात करते नजर आते हैं. इतना ही नहीं, वे उनकी वॉक की भी नकल उतारते हुए दिखते हैं. जब मनीष पॉल मलाइका के वॉक की नकल उतारते हैं तो बाकी लोगों के साथ-साथ खुद मलाइका भी हंस पड़ती हैं. वे मनीष पॉल से कहती हैं कि वे उन्हें दोबारा उनकी वॉक की नकल करके दिखाएं. जिसके बाद मनीष दोबारा उसी तरह चलते हैं. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी थी. 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "हाहाहा...बस मनीष ही ऐसा कर सकता है". तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "मनीष ने क्या मस्त मलाइका की नकल उतारी है". इस तरह से लोग इस वीडियो पर अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.

Featured Video Of The Day
9pm_chunk_437752Iran Attack on Israel | Bharat Ki Baat Batata Hoon | इजरायल के खिलाफ ईरान का पलटवार |Iran Israel WAR