जब इस सुपरस्टार को अपना बेटा समझ बैठे थे किशोर कुमार, घर बुलाकर दिखाया था वीडियो कैसेट्स का कलेक्शन

फोन पर एक आवाज सुनकर किशोर कुमार उसे अपना बेटा समझ बैठे थे, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो माहौल और भी दिलचस्प हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किशोर कुमार गलती से इस सुपरस्टार को समझ बैठे थे बेटा

मेगास्टार अमिताभ बच्चन और दिग्गज गायक-अभिनेता किशोर कुमार, दोनों ने एक दौर में साथ काम किया और कई मौकों पर एक-दूसरे से मुलाकात भी हुई. इस कड़ी में बिग बी ने अब उनसे जुड़ी कुछ खास यादें साझा की हैं. इनमें एक फोन कॉल का किस्सा शामिल है, जब किशोर कुमार अमिताभ की आवाज सुनकर उन्हें अपना बेटा समझ बैठे थे. इसके अलावा, अमिताभ ने उनके घर जाने का किस्सा भी याद किया, जहां गायक ने बड़े प्यार से उनका स्वागत किया था. क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' के आने वाले एपिसोड में अमिताभ बच्चन, किशोर कुमार को याद करते नजर आएंगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह बहुत ही दिलदार इंसान थे. उनसे कई बार मुलाकात हुई और वह हमेशा बेहद प्यार से मिलते थे.

अमिताभ ने बताया कि उन्हें किशोर कुमार के साथ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बैठने का मौका भी मिला था. बिग बी ने कहा, "एक बार किशोर कुमार ने मुझे अपने घर बुलाया था. उस दौर में वीडियो कैसेट्स का चलन था और किशोर कुमार को उन्हें जमा करने का बहुत शौक था. किशोर कुमार ने मुझे अपने घर पर दुनिया भर की फिल्मों और वीडियो के कैसेट्स का कलेक्शन दिखाया था. वह अपने इस कलेक्शन को लेकर काफी उत्साहित थे और बड़े गर्व से उसे दिखा रहे थे".

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने किशोर कुमार के साथ हुई एक मजेदार फोन कॉल का किस्सा भी सुनाया. उन्होंने कहा, "एक दिन जब मैंने फोन पर खुद का परिचय देते हुए कहा, 'मैं अमित बोल रहा हूं', तो किशोर कुमार ने समझ लिया कि फोन उनके अपने बेटे और गायक अमित कुमार का है.''शो में मौजूद प्रतियोगी वीरेंद्र जायसवाल, जो किशोर कुमार के जन्मस्थान खंडवा से आते हैं, ने भी महान गायक के साथ शहर के खास रिश्ते के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ''किशोर कुमार के गाने खंडवा के लोगों के दिलों में इस तरह बसे हुए हैं कि उनका नाम आते ही लोग उनके गीत गुनगुनाने लगते हैं."

वीरेंद्र ने कहा, "किशोर कुमार ने गायक, अभिनेता, लेखक और मनोरंजन की दुनिया से जुड़े कई दूसरे काम भी किए. शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र रहा हो, जिसमें किशोर कुमार ने अपनी छाप न छोड़ी हो. खंडवा में आज भी उनके जन्मदिन, 4 अगस्त, को खास अंदाज में मनाया जाता है. वहां अलग-अलग इलाकों में लोग उनके गाने गाते हैं." वीरेंद्र ने एक भावुक बात भी साझा की. उन्होंने कहा, "खंडवा में जब किसी घर में बच्चा पैदा होता है, तो उसके कानों में सबसे पहले 'किशोर' नाम सुनाया जाता है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किशोर कुमार का अपने शहर के लोगों के साथ कितना गहरा रिश्ता है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: सावन का वो गाना, साधना सरगम और कुमार सानू की आवाज ने बनाया खास, मीनाक्षी शेषाद्रि पर चढ़ा देसी रंग, 33 साल बाद भी कम नहीं हुई मिठास
 

Featured Video Of The Day
यूपी चुनाव में राहुल-अखिलेश साथ-साथ? सपा प्रवक्ता क्या बोले?
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Kishore Kumar
Entertainment
Bollywood