जब करिश्मा कपूर ने जताई थी मेकअप रूम शेयर करने पर आपत्ति, एक्ट्रेस के आने पर घबरा गई थी शूटिंग यूनिट

अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'गोपी किशन' की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब करिश्मा कपूर ने जताई थी मेकअप रूम शेयर करने पर आपत्ति
NDTV

अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'गोपी किशन' की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं शिल्पा ने बातचीत के दौरान बताया कि उस समय में आज की तरह कलाकारों के लिए वैनिटी वैन की सुविधा नहीं होती थी. कलाकारों को प्रोडक्शन की ओर से दिए गए मेकअप रूम में ही तैयार होना पड़ता था. 

ये भी पढें: जुलाई में थिएटर्स पर लगेगा एंटरटेनमेंट का8 मेला, अल्फा से स्पाइडर-मैन तक, रिलीज होंगी 7 बड़ी फिल्में

क्या बोलीं शिल्पा शिरोडकर

शो में शिल्पा ने बताया, ''फिल्म की शूटिंग भल्ला बंगला में हो रही थी और उसमें केवल दो मेकअप रूम थे और पूरी यूनिट को उसी में काम चलाना पड़ता था. उस समय मेरा और सुनील शेट्टी का सीन था, इसलिए दोनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी. इसी बीच जानकारी मिली कि अगले दिन करिश्मा कपूर भी शूटिंग के लिए आने वाली हैं. जैसे ही यह खबर मिली, प्रोडक्शन टीम परेशान हो गई, क्योंकि दो ही मेकअप रूम थे और तीन कलाकारों के लिए व्यवस्था करनी थी.''

उन्होंने बताया, ''प्रोडक्शन टीम मेरे पास आई और पूरी स्थिति समझाई. मैंने उनसे कहा कि इसमें कोई परेशानी नहीं है. मैं और सुनील शेट्टी एक ही मेकअप रूम का इस्तेमाल कर लेंगे. हमें सिर्फ तैयार होना और कपड़े बदलने थे, इसलिए हमने सोचा कि बड़ा और बेहतर कमरा करिश्मा कपूर को दे दिया जाए, क्योंकि वह पहली बार सेट पर आ रही थीं.''

करिश्मा कपूर शूटिंग पर पहुंचीं

शिल्पा ने कहा, ''अगले दिन जब करिश्मा कपूर शूटिंग पर पहुंचीं, तो पहले उन्होंने पूरी यूनिट से मुलाकात की और माहौल को समझा. कुछ समय बाद उन्हें इस व्यवस्था के बारे में पता चला. उन्होंने तुरंत पूछा कि जब सिर्फ दो कमरे हैं, तो सुनील शेट्टी कहां तैयार हो रहे हैं. जब मैंने उन्हें बताया कि उनके आने की वजह से मैं और सुनील एक ही मेकअप रूम शेयर कर रहे हैं, तो करिश्मा ने इस बात पर आपत्ति जताई और अपने साथ मेकअप रूम शेयर करने के लिए कहा. इसके बाद मैं और करिश्मा उसी रूम में तैयार हुईं, जबकि दूसरा कमरा सुनील शेट्टी को दे दिया गया.''

Advertisement

शिल्पा शिरोडकर ने आगे कहा, ''अक्सर लोग किसी कलाकार के बारे में कई तरह की बातें करते हैं, लेकिन हर व्यक्ति का अनुभव अलग होता है. बहुत से लोग कहते थे कि करिश्मा कपूर सेट पर नखरे करती हैं, लेकिन मैंने कभी ऐसा व्यवहार नहीं देखा. करिश्मा ने हमेशा समझदारी भरा व्यवहार किया है." साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'गोपी किशन' का निर्देशन मुकेश दुग्गल ने किया था. फिल्म में सुनील शेट्टी डबल रोल में नजर आए थे, जबकि शिल्पा शिरोडकर और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं.
 

Featured Video Of The Day
सनातन बोर्ड बनेगा, तभी बदलाव दिखेगा...संतों ने खोला मोर्चा!
Topics mentioned in this article
Karisma Kapoor
Shilpa Shirodkar
Suniel Shetty
Entertaiment
 Bollywood