बॉलीवुड में अक्सर ये माना जाता है कि स्टार किड्स की फिल्मों को हिट कराने में उनके सुपरस्टार पिता का बड़ा हाथ होता है, लेकिन साल 1998 में एक ऐसा दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला जिसने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया. एक तरफ थे धर्मेंद्र और सलमान खान की दमदार जोड़ी, जिनकी फिल्म का जबरदस्त क्रेज था, और दूसरी तरफ थे धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल, जो अपने दम पर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास लिखने निकले थे. दिलचस्प बात ये रही कि इस टक्कर में ना सिर्फ बेटे ने मुकाबला किया, बल्कि कमाई के मामले में पापा और सलमान दोनों को पीछे छोड़ दिया.
ये भी पढ़ें: इंडियन सिनेमा के वो 11 एक्टर जिनकी फिल्में कर चुकी हैं 500 करोड़ पार, इस लिस्ट से आउट हैं सलमान खान और आमिर खान
एक तरफ स्टार पावर, दूसरी तरफ नया जोश
साल 1998 में रिलीज हुई प्यार किया तो डरना क्या में सलमान खान, धर्मेंद्र और काजोल की तिकड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरीं. फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट रहा और दर्शकों ने इसे काफी पसंद भी किया. इस फिल्म ने करीब 33 करोड़ रुपये की कमाई की और उस समय की बड़ी हिट फिल्मों में गिनी गई. प्यार किया तो डरना क्या का बजट 7 करोड़ रुपये था. लेकिन इसी साल आई सोल्जर ने सबको चौंका दिया. बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की इस फिल्म ने लगभग 38 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया और बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली. सोल्जर का बजट 8 करोड़ रुपये था.
क्यों खास थी ये टक्कर
ये मुकाबला सिर्फ कमाई का नहीं था, बल्कि स्टारडम बनाम कंटेंट का भी था. जहां ‘प्यार किया तो डरना क्या' अपने गानों और स्टार पावर के लिए जानी गई, वहीं ‘सोल्जर' की पकड़ उसकी थ्रिलर स्टोरी और ट्विस्ट में थी. दर्शकों को कहानी ने इतना बांध लिया कि फिल्म बार-बार देखने लायक बन गई.
सलमान और धर्मेंद्र की जोड़ी भी फीकी पड़ी
इस फिल्म की एक खास बात ये भी थी कि सलमान खान खुद धर्मेंद्र के बड़े फैन माने जाते हैं, और दोनों को साथ देखना उस दौर में फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था. लेकिन जब बात बॉक्स ऑफिस की आई, तो ये जोड़ी भी बॉबी देओल के सामने टिक नहीं पाई.