इस फिल्म से अक्षय कुमार ने बचाया था सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा का करियर, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी ताबड़तोड़ कमाई

एक समय ऐसा भी था जब अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों का करियर बचाया था. इनमें सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा तक भी शामिल हैं. अक्षय कुमार ने अपनी एक फिल्म से इन दोनों दिग्गज कलाकारों के करियर को बचाया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे अक्षय कुमार ने बचाया था सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा का करियर
फोटो- youtube/Shemaroo Comedy
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार बॉलीवुड के टॉप कलाकारों में से एक रहे हैं. इन दिनों वह फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि अक्षय कुमार की यह फिल्म वह कमाल नहीं कर सकी, जिसकी उम्मीद थी. इतना ही नहीं दिग्गज एक्टर लंबे समय से एक बड़ी हिट का इंतजार कर रहे हैं. एक समय ऐसा भी था जब अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों का करियर बचाया था. इनमें सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा तक भी शामिल हैं. अक्षय कुमार ने अपनी एक फिल्म से इन दोनों दिग्गज कलाकारों के करियर को बचाया था. 

यह फिल्म मुझे शादी करोगी थी. मुझे शादी करोगी में यह तीनों कलाकार पहली बार साथ नजर आए थे. यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी. मुझे शादी करोगी साल 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा तीन फिल्में प्लान, किस्मत और असंभव में नजर आई थीं. उनकी यह तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से प्लॉप हो गई थीं. वहीं मुझे शादी करोगी से पहले सलमान खान गर्व, तेरे नाम जैसी फिल्मों में नजर आए थे जो अवरेज मूवी थी. उन्होंने फिल्म बागबान में भी काम किया था, लेकिन सलमान खान इस फिल्म में लीड रोल में नहीं थे. 

आपको बता दें कि मुझे शादी करोगी का बजट 19 करोड़ रुपये था. इस फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ कादर खान, अमरीश पुरी और राजपाल यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे. मुझे शादी करोगी साल 2004 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार को एक कॉमेडी एक्टर के तौर पर अलग पहचान मिली थी. मुझे शादी करोगी की न केवल कहानी बल्कि गाने भी सुपरहिट रहे थे. 

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | क्या PM Modi पर हमले की साज़िश थी?Rahul Gandhi | Congress