80s की सुपरस्टार जया प्रदा ने जब बताया था- कौन सबसे ज्यादा करता था फ्लर्ट? कौन आता था सेट पर पर लेट?

जया प्रदा ने जब पुराना किस्सा सुनाते हुए बताया था कि सबसे ज्यादा फ्लर्ट कौन करता था और कौन सबसे लेट आते थे?  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जया प्रदा ने धर्मेंद्र और राजेश खन्ना के बारे में कही ये बात
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस जया प्रदा ने एक बार बताया था कि सभी एक्टर्स में धर्मेंद्र सबसे ज्यादा फ्लर्ट करने वाले थे. कपिल शर्मा के शो का एक पुराना क्लिप इंटरनेट पर फिर से सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस पुरानी यादों को ताजा करती हुई दिख रही हैं. जब कपिल ने उनसे पूछा, "तो, मैम, सबसे ज्यादा फ्लर्ट कौन करता था? तो एक्ट्रेस ने कहा, "क्या मैं बताऊं?" थोड़ा उकसाने पर उन्होंने हंसते हुए कहा-"धर्मेंद्र" इसके बाद पूछा- सेट पर देर से कौन आता था। एक्ट्रेस ने कहा, "राजेश खन्ना बहुत देर से आते थे. सच में?

एक घंटे में पैकअप कर देते थे राजेश खन्ना

जया प्रदा ने बताया, मैं साउथ से हूं और मैंने साउथ में बहुत काम किया है. इसलिए मैं सुबह 7 बजे सेट पर पहुंच जाती थी, लेकिन यहां आने के बाद मेकर्स मुझे सुबह 9 बजे सेट पर बुलाते थे. सेट पर आने के बाद मैं अपना मेकअप करती थी. वह रात 8 बजे के आसपास आते थे. यहां आने के बाद वह वड़ा पाव खाते थे. उसके बाद वह एक शॉट देते थे और रात 9 बजे पैक-अप कर लेते थे."

ये भी पढ़ें- 3 साल में बनीं 1994 की फ्लॉप फिल्म आज है कल्ट, 7 गानों ने बदली तकदीर, आशा-एसपी की आवाज का जादू

फ्लाइट में मेकअप करती थीं जया प्रदा

जया प्रदा ने कहा, "मैं पांच शिफ्ट करती थी और सभी स्टार्स होते थे तो 'शराबी' फिल्म के लिए, मैं ऊटी से सफर करती थी और शाम को ट्रेन से जाती थी. मैं चेन्नई पहुंचती थी. मैं चेन्नई एयरपोर्ट पर नहाती थी. नहाने के बाद मैं फ्लाइट में बैठती थी. मैं फ्लाइट में ही अपना मेकअप करती थी."

Advertisement

16 साल की उम्र में साउथ सुपरस्टार्स के साथ किया काम

उन्होंने कहा, "फिर मैं कोयंबटूर पहुंचती थी तो मुझे इस तरह मैनेज करना पड़ता था. मैं उन्हें मना नहीं कर सकती थी लेकिन साउथ इंडिया में भी ऐसा ही है, वे सभी बड़े हीरो, आइकॉन हैं. एनटीआर, राजकुमार सर वगैरह. उनके मुकाबले मैं एक युवा लड़की थी. मैं 16 या 17 साल की थी. इसलिए मैं घबरा जाती थी. यह मुश्किल था लेकिन गर्व की बात भी है."

ये भी देखें- आजम खान के बयान पर बवाल, जयाप्रदा ने मायावती से मदद की अपील की

Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
'वो गिड़गिड़ाती रही...', बिहार के जमुई में लड़की से शर्मनाक घटना, वीडियो वायरल
Topics mentioned in this article
Jaya Prada
Dharmendra
Rajesh Khanna
Bollywood