अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला इस समय अपने कंटेंट से ज्यादा अपने बिजनेस मॉडल को लेकर चर्चा में है. जहां आजकल बड़ी फिल्मों का बजट लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं इस फिल्म को सोच-समझकर सीमित खर्च में तैयार किया गया है. एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म अब अपने अलग अप्रोच की वजह से इंडस्ट्री में खास नजर आ रही है. मेकर्स का साफ फोकस है कि कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाया जाए, जिससे फिल्म रिलीज से पहले ही सिक्योर जोन में रहे.
ये भी पढ़ें: Viral Video: रणवीर सिंह की एक्टिंग पर फिदा है धुरंधर 2 का पिंडा, बोले- ऐसी सिर्फ रणवीर भाई ही कर सकते हैं ...
कितना है फिल्म का बजट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूत बंगला का कुल बजट करीब 100 से 120 करोड़ रुपए के बीच है. इस रकम में फिल्म का प्रोडक्शन और मार्केटिंग दोनों शामिल हैं. मेकर्स ने जानबूझकर खर्च को कंट्रोल में रखा है ताकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दबाव का सामना न करना पड़े और मुनाफे के मौके बढ़ें. साथ ही, फिल्म की फर्स्ट कॉपी डील लगभग 90 करोड़ रुपए में बताई जा रही है, जिसमें अक्षय कुमार की फीस भी शामिल है.
ब्लॉकबस्टर बनने के लिए कितना कमाना होगा
अगर बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो भूत बंगला को हिट बनने के लिए करीब 240 करोड़ रुपए की कमाई करनी होगी. वहीं, घाटे से बचने के लिए फिल्म को भारत में कम से कम 120 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन जरूरी माना जा रहा है. ऐसे में फिल्म के सामने साफ टारगेट है कि उसे अपने बजट से दोगुनी कमाई करनी होगी.
कम बजट, बड़ा दांव
मेकर्स ने इस बार भारी खर्च से दूरी बनाकर स्मार्ट कमाई पर फोकस किया है. यही वजह है कि फिल्म को एक हाई प्रॉफिट स्ट्रैटेजी के तौर पर देखा जा रहा है. अगर कंटेंट दर्शकों को पसंद आया, तो ये फिल्म कम बजट में भी बड़ा धमाका कर सकती है.
16 साल बाद लौटी हिट जोड़ी
भूत बंगला के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद साथ आ रही है. इससे पहले ये जोड़ी कई हिट कॉमेडी फिल्में दे चुकी है. फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी और इसमें परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी भी अहम रोल में नजर आएंगे.