सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar) के वीकेंड का वार में बहुत कुछ किया. बेशक कंटेस्टेंट कुछ ना कर पा रहे हों लेकिन भाईजान ने शो में काफी कुछ किया. पहले पैपरात्जी पर चिल्लाए, फिर ट्रोल्स को निशाने पर लिया, उसके बाद कपड़े खोलकर उम्र के लिए ट्रोल करने वालों को भी जवाब दिया. लेकिन उसके बाद सलमान खान को जो हुआ, उसने ना सिर्फ उनके फैन्स को ही परेशान कर दिया बल्कि वह बेहोश होकर मंच पर ही गिर गए. इसने बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को परेशान कर दिया.
अब भाईजान को हुआ क्या है, ये तो कल ही पता चलेगा लेकिन उनके जेस्चर से लग रहा था कि उनकी पसलियों में दर्द हो रहा था. भाईजान को प्रोमो में डॉक्टर को बुलाने के लिए कहते हुए सुना गया है. यही नहीं, वह धीरे-धीरे वहीं मंच पर गिर जाते हैं.
हुआ यूं की वीकेंड का वार में भाईजान घर के सदस्यों से बात कर रहे थे. बात करते हुए उन्होंने अचानक घर के सदस्यों से पानी मांगा. साथ ही अपनी पसलियों को छुआ भी. लेकिन भाईजान ने शो को कंटीन्यू रखा. फिर थोड़ी-थोड़ी देर बाद वह अपनी सेहत को लेकर परेशान नजर आए. घर के सदस्य उन्हें आराम करने के लिए कहते रहे. लेकिन भाईजान ने शो को जारी रखा.
यह भी पढ़ें: सलमान खान ने बिग बॉस 20 में खोया आपा, सेलेब्रिटीज से कहा, 'गंदे शॉट लेने वाले पैपरात्जी को चमाट मारो'
वहीं रविवार के एपिसोड का प्रोमो आया तो उसमें भाईजान को बहुत ज्यादा दर्द में दिखाया गया. भाईजान सीने पर हाथ रखे नजर आथे हैं. वह डॉक्टर को बुलाने के लिए कहते दिखते हैं और फिर दर्दर की वजह से मंच पर ही लेट जाते है. इस तरह भाईजान को ना जाने हुआ क्या है.
सलमान खान के बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होने लगे. उनके फैन्स को उनकी चिंता हो गई. लोग उनकी सेहत को लेकर परेशान हैं. एक फैन ने कहा है कि हो सकता है कि भाई का पसलियों का पुराना दर्द उठा होगा. लेकिन भाईजान को हुआ क्या है ये तो कल ही पता चलेगा. अब देखना यह है कि माजरा क्या है.