IAS अफसर बनना चाहता था ये बच्चा, किस्मत ले आई फिल्मों में, आज इनके बिना नहीं चलती सलमान-आलिया-कैटरीना की फिल्म, पहचाना क्या?

फोटो में दिख रहा ये बच्चा आज बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार है. इस बच्चे की पॉपुलैरिटी इतनी है कि इनके बिना बड़े-बड़े सितारों जैसे सलमान, आलिया, कैटरीना, कार्तिक आर्यन की फिल्म नहीं चलती. क्या आप इन्हें पहचान पाए?

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
इस बच्चे को पहचाना आपने?
नई दिल्ली:

शाहरुख खान अगर बॉलीवुड में रोमांस के बादशाह हैं तो फोटो में दिख रहा ये छोटा सा बच्चा सुरों का बादशाह है. सुर भी ऐसे, जिन्हें सुनकर युवाओं की दिल की धड़कन और एनर्जी बढ़ जाती है. इस बच्चे ने भी ये नहीं सोचा होगा कि फिल्मों में और प्राइवेट एल्बम में म्यूजिक का मिजाज ही बदल कर रख देगा. कोशिश तो ये थी कि किसी अफसर की तरह फाइलों के बीच डूब कर सिस्टम का हिस्सा बने. लेकिन किस्मत चाहती थी कि नीरस फाइलों की जगह एक्साइटिंग सुरो में उलझें और करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करें. क्या, आपने पहचाना कौन है ये बच्चा.

ये बच्चा है बॉलीवुड का मशहूर रैपर बादशाह. जिनके रैप सॉन्ग्स के बिना अधिकांश फिल्में पूरी नहीं होती हैं. बादशाह के रैप सॉन्ग्स प्राइवेट एल्बम से लेकर सोशल मीडिया पर भी धमाल मचाते हैं. लेकिन बादशाह बचपन से अपने इस टैलेंट से वाकिफ नहीं थे. कम उम्र में उनकी इच्छा थी कि वो आईएएस अफसर बने. इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत भी करते थे. पढ़ाई लिखाई में भी वो बादशाह ही रहे यानी कि हमेशा अव्वल ही रहे. स्कूल के बाद वो पंजाब के इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग भी शुरू कर चुके थे. पर धीरे धीरे मन बदलने लगा और आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया ने अपना नाम बदलकर बादशाह रख लिया और रैप सॉन्ग गाने लगे.

Advertisement

आज बादशाह अपने करियर के उस मुकाम पर है जहां वो हर बड़े सितारे के साथ काम कर रहे हैं. फिल्म किसी भी बड़े स्टार की हो बादशाह के गाने के बगैर वो मुश्किल से ही पूरी होती है. बादशाह की पहचान फिल्म 'खूबसूरत' के गाने 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' से ही मजबूत होना शुरू हुई. उसके बाद आलिया भट्ट के लिए 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' हो या सलमान खान का 'बेबी को बेस पसंद है' गाना हो या कैटरीना कैफ का 'काला चश्मा'. सब सितारों के साथ बादशाह की जुगलबंदी हिट रही है.
 

Featured Video Of The Day
दिल्ली में यमुना में नहाने गए 4 बच्चे डूबे! 5वें दोस्त लकी ने बताया आंखों देखा खौफनाक मंजर
Topics mentioned in this article
Badshah
Rapper Badshah
Singer Badshah
Badshah Songs
Badshah Childhood Photo
Badshah Real Name
Badshah Unseen Photos
Badshah Rare Pics
Badshah College Photos
Badshah School Pictures
Badshah Rare Seen Photos
Young Badshah Pics
Cute Photo Of Badshah
Baby Badshah Photo
Badshah Hit Songs
Badshah Career
Badshah Photo With Wife
Badshah Family Photo
Badshah Facts
Badshah Ife Facts
Badshah Unknown Facts
Aditya Prateek Singh Sisodia
बादशाह के बचपन की फोटो
बादशाह
Adshah News