रेखा या जया नहीं, इस एक्ट्रेस पर था अमिताभ बच्चन का तगड़ा क्रश, प्यार में किया ऐसा काम, पब्लिक प्लेस में उठी ली एक्ट्रेस की चप्पल

इस एक्ट्रेस के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में काम करे, लेकिन इस मजबूरी की वजह से वह फिल्मों चली गईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रेखा या जया नहीं, इस एक्ट्रेस पर था अमिताभ बच्चन का तगड़ा क्रश
नई दिल्ली:

गुजरे जमाने की वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) आज 3 फरवरी को 88 साल की हो गई हैं. दिग्गज अदाकारा को प्यासा, कागज के फूल और गाइड जैसी कल्ट क्लासिक फिल्मों के लिए जाना जाता है. वहीदा के अभिनय में बहुत सादगी नजर आती है और उनका स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों की आंखों को सुकून देता था. अपने शुरुआती करियर में उन्होंने अपने लड़कपन वाले किरदारों में बहुत अठखेलियां दिखाईं, जिससे दर्शक बहुत इंप्रेस हुए.आज राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस के 88 वें बर्थडे पर जानेंगे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कुछ ऐसे फैक्ट के बारे में, जिन्हें शायद ही आपने पहले कभी सुने हों.

मजबूरी में कैसे बनीं एक्ट्रेस ?

वहीदा रहमान तमिलनाडु में पैदा हुईं. उनके पिता एक म्युनिसिपल कमिश्नर थे. वहीदा को बचपन से डांस करने का शौक था और वह घर में शीशे के सामने नाचा करती थीं. यह सब देख उनके पिता उन्हें 'पागल' कहा करते थे. बता दें, वहीदा भरतनाट्यम की ट्रेंड डांसर हैं. स्टेज परफॉर्म करते-करते उन्हें फिल्मों के बारे में जानकारी मिली और फिर उनके पिता के दोस्त जो कि एक तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर थे, ने वहीदा को फिल्मों में चांस दिया. हालांकि, वहीदा के पिता इसके लिए राजी नहीं थे. वहीदा 13 से 14 साल की थी और तभी उनके पिता का इंतकाल हो गया. इसके बाद प्रोड्यूसर वहीदा की मां के पास गए और कहा कि उन्हें फिल्मों में काम करने दें. घर की मजबूरियों को देखते हुए वहीदा की मां मान गयी. वैसे वहीदा का पूरा फोकस डांस पर था. फिर वहीदा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री टॉलीवुड से डेब्यू किया. उनकी डेब्यू फिल्म रोजुलु मरायी (1955) थी, जो हिट हुई. साल 1955 में ही एनटी रामा राव स्टारर फिल्म जयसिम्हा में वह बतौर एक्ट्रेस दिखीं.

फिल्मों में काम करने की रखी ये शर्त

जयसिम्हा फिल्म के दौरान वहीदा की मुलाकात हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर गुरु दत्त से हुई. गुरु दत्त उन्हें मुंबई ले आए और अपनी फिल्म सीआईडी (1956) में बतौर एक्ट्रेस रोल दिया. फिल्म में देव आनंद लीड एक्टर थे और यह वहीदा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी. फिल्म का निर्देशन राज खोसला ने किया था. वहीदा रहमान ने फिल्मों में बहुत सटीक रोल किए और वह सलीके के कपड़े पहनती थीं. वह फिल्में साइन करने से पहले ही बता देती थीं कि वह स्लीवलेस ड्रेस नहीं पहनेंगी.  वहीदा ने अपने पांच दशक के फिल्मी करियर में 90 से ज्यादा फिल्में कीं. एक नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने के साथ-साथ वह तीन फिल्मफेयर अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं. साल 2021 में उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के अवार्ड से भी नवाजा गया था.

वहीदा पर था अमिताभ का क्रश 

वहीदा की बड़ी फैन फॉलोइंग थी. अमिताभ भी एक्ट्रेस के बहुत बड़े फैन हैं. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक बार उनके जूते भी उठाए थे. बिग बी ने कहा, “पहली बार मुझे उनके साथ फिल्म ‘रेशमा और शेरा' में काम करने का मौका मिला था तो शूटिंग के दौरान एक सीक्वेंस था जिसमें सुनील दत्त और वहीदा जी को रेगिस्तान में नंगे पैर बैठना था. जहां उच्च तापमान के कारण हमारे जूते पहनकर रेत में खड़ा होना असंभव था. मैं बहुत चिंतित था. जैसे ही निर्देशक ने ब्रेक कहा,  मैंने बिना समय बर्बाद किए वहीदा जी की जूतियां लीं और उनकी ओर दौड़ पड़ा. बिग बी ने बाद में वहीदा रहमान के  साथ त्रिशूल, अदालत और नमक हलाल जैसी फिल्मों में काम किया. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Yogi Singapore Visit | विदेश में योगी ने तोड़े रिकॉर्ड, 24 घंटों में UP को अपार निवेश