2006 में आई विवाह की भोली-भाली छुटकी अब दिखती है इतनी स्टाइलिश, 20 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल

विवाह में सिंपल और देसी अंदाज में नजर आने वाली अमृता प्रकाश अब काफी ग्लैमरस हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देखकर कई लोग पहली नजर में उन्हें पहचान तक नहीं पाते. उनका फिटनेस से लेकर स्टाइल तक चर्चा में रहता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विवाह की छुटकी याद है ?
Social Media
नई दिल्ली:

साल 2006 में रिलीज हुई ‘विवाह' उन फिल्मों में शामिल है जिन्हें आज भी फैमिली ऑडियंस बड़े चाव से देखती है. फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी ने खूब तारीफ बटोरी थीं लेकिन एक और किरदार था जिसने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया था. ये किरदार था ‘छुटकी' का जिसे एक्ट्रेस अमृता प्रकाश ने निभाया था. फिल्म में उनकी भोली-भाली और चुलबुली इमेज इतनी पसंद की गई कि लोग आज भी उन्हें उसी नाम से याद करते हैं. लेकिन अब करीब 20 साल बाद अमृता का लुक और जिंदगी दोनों पूरी तरह बदल चुके हैं.

बाल कलाकार के तौर पर शुरू किया था करियर

बहुत कम लोग जानते हैं कि अमृता प्रकाश ने कैमरे का सामना बेहद छोटी उम्र में ही शुरू कर दिया था. उन्होंने बचपन में 50 से ज्यादा एडवर्टाइजमेंट्स में काम किया था. वे रसना, डाबर और लाइफबाय जैसे बड़े ब्रांड्स के एडवर्टाइजमेंट में नजर आ चुकी हैं. फिर साल 2001 में फिल्म ‘तुम बिन' से बड़े पर्दे पर नजर आईं. इसके बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों में काम किया लेकिन असली पहचान उन्हें सूरज बड़जात्या की ‘विवाह' से मिली. फिल्म में शाहिद कपूर की साली रजनी उर्फ ‘छुटकी' के रोल ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था.

Advertisement

अब पहले से बिल्कुल अलग दिखती हैं अमृता

‘विवाह' में सिंपल और देसी अंदाज में नजर आने वाली अमृता प्रकाश अब काफी ग्लैमरस हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देखकर कई लोग पहली नजर में उन्हें पहचान तक नहीं पाते. फिटनेस से लेकर स्टाइल तक चर्चा में रहता है. खास बात ये है कि बढ़ती उम्र के साथ उनका लुक और भी ज्यादा स्टाइलिश नजर आने लगा है.

Advertisement

सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, अब बिजनेस भी संभाल रहीं

अमृता प्रकाश सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं हैं. उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है जो ऐड फिल्म्स बनाने का काम करता है. इसके अलावा वे कुछ म्यूजिक प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी रही हैं. हालांकि वे अब पहले की तरह लगातार टीवी या फिल्मों में नजर नहीं आतीं. अमृता प्रकाश ने अपने करियर में कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया, लेकिन ‘विवाह' का किरदार उनके लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. यही वजह है कि इतने साल बाद भी लोग उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा ‘छुटकी' के नाम से पहचानते हैं.

यह भी पढ़ें: जब एक अडल्ट स्टार ने बॉलीवुड में किया डेब्यू, नाराज पब्लिक ने जला डाले थे पोस्टर, इसके बावजूद हिट रही थी जिस्म-2

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Depression ने ली Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की जान? | Sucherita Kukreti