विशाल डडलानी ने मंत्री जी को किया ब्लॉक, ऐसी क्या बात हुई कि सोशल मीडिया पर सुनाई खरी-खोटी

सिंगर कम्पोजर विशाल डडलानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में डिटेल में बताया और साथ ही साथ मंत्री जी को ब्लॉक भी कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सिफारिश पर नाराज हुए विशाल डडलानी
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के लिए जुगाड़ चाहिए, कनेक्शन चाहिए या बड़े-बड़े लिंक होने चाहिए...इस तरह की तमाम बातें आपने सुनी होंगी लेकिन कई बार ये कनेक्शन ही आपके लिए मुसीबत बन जाते हैं खासतौर से अगर सामने सेलेब्रिटी विशाल डडलानी जैसा हो तो आपको सोच समझकर ही कदम उठाना चाहिए क्योंकि आपका काम बनने की जगह बिगड़ भी सकता है. विशाल ने अपने इंस्टा पोस्ट से किसी जानपहचान से काम मांगने वाले को ऐसी झाड़ लगाई है कि दोबारा इसकी ऐसी हिम्मत नहीं होगी. इसकी क्या अगर कोई इस तरह का आइडिया सोच रहा होगा तो उसकी भी रूह कांप जाएगी. 

विशाल डडलानी ने अपनी पोस्ट में लिखा, नए नए सिंगर्स के लिए एक सलाह. प्लीज मुझे किसी भी मंत्री जी या उनके सेक्रेटरी से कॉल ना करवाएं. ये मुझसे ना मिलने का गारंटीड तरीका है. मेरे दिल में उन लोगों के लिए जीरो रिस्पेक्ट है जो अपने कॉन्टैक्ट्स के जरिए आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. जिस भी शख्स ने ये कोशिश की उसे बता दूं कि मंत्री जी को अब मैं ब्लॉक कर चुका हूं और आपको भी. अब भले ही आप अच्छे सिंगर क्यों ना हों मुझे आपके साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं. सॉरी.

इस पोस्ट के साथ विशाल ने कैप्शन में लिखा, प्लीज अपने टैलेंट पर भरोसा रखें. कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहें. धैर्य रखें अगर आप अच्छे हैं तो आपका समय जरूर आएगा. सिफारिश जैसे काम न करें. यह सिर्फ आपको एक ऐसे शख्स के तौर पर पेश करता है जिसे अपने टैलेंट पर भरोसा नहीं.

Advertisement

विशाल डडलानी की इस पोस्ट को लोग पसंद कर रहे हैं. सिंगर कम्पोजप हनुमानकाइंड ने विशाल की पोस्ट पर कैप्शन में किंग वाले आइकन पोस्ट किए. रिकी केज ने इस पर लिखा, लॉल. एक ने कमेंट किया, आपने ये जो किया बहुत ही बेस्ट किया.

Featured Video Of The Day
ओम शांति नहीं अब 'ओम क्रांति'... चंदा चोरों पर भड़के अयोध्या के संत, सरयू नदी पर लगी 'संसद'
Topics mentioned in this article
Vishal Dadlani
Vishal Dadlani Insta Post
Vishal Dadlani Block Mantri Ji
Vishal Dadlani Songs
Vishal Dadlani Music
Vishal Dadlani Indian Idol