जहीर खान और सागरिका घाटगे के बेबी बॉय की तस्वीरों पर विराट कोहली ने यूं लुटाया प्यार, बोले- इसकी आंखें तो...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम फ़तेहसिंह खान रखा गया है. ज़हीर खान ने विराट कोहली से मुलाक़ात की. उन्होंने विराट को अपने नवजात बेटे की तस्वीरें दिखाईं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जहीर खान ने विराट कोहली को दिखाई बेटे की तस्वीरें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम फ़तेहसिंह खान रखा गया है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ़ आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मैच से पहले ज़हीर खान ने विराट कोहली से मुलाक़ात की. उन्होंने विराट को अपने नवजात बेटे की तस्वीरें दिखाईं. LSG द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में ज़हीर को विराट के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है.ज़हीर ने विराट को अपने बेटे की तस्वीरें दिखाते हुए कहा, "ये देखिए. मिस्टर फतेहसिंह."  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने तुरंत पूछा, "किस पर गया है? 

ज़हीर खान ने बताया कि बच्चा उनका और सागरिका घाटगे दोनों पर गया है. उसके चेहरे की बनावट उनके माता-पिता दोनों से मिलती जुलती है. इस पर विराट ने कहा, "उसकी आंखें बिल्कुल तुम्हारी तरह हैं." इस पर ज़हीर मुस्कुराए.

बता दें कि 12 मई को विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने एक लंबा नोट शेयर था, जिसमें क्रिकेटर ने लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू पहने हुए मुझे 14 साल हो गए हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा. सफ़ेद कपड़ों में खेलना बहुत ही निजी अनुभव होता है."

Advertisement

"जब मैं इससे दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है - लेकिन यह सही लगता है. मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है. मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों और हर उस व्यक्ति के लिए आभार से भरा दिल लेकर जा रहा हूं, जिसने मुझे इस दौरान देखा. मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा. वहीं जहीर खान की बात करें तो क्रिकेटर ने 2017 में सागरिका घाटगे से शादी की थी. कपल ने इस साल अप्रैल में फतेहसिंह खान का स्वागत किया.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में 2 भारतीय जहाजों पर ईरानी हमला | Bharat Ki Baat Batata Hoon