वेलकम टू द जंगल में 30 से ज्यादा एक्टर्स, विंदु दारा सिंह बोले- मुझे यह लगा कि मैं इन सबके बीच क्या करूंगा?

वैसे विंदु दारा सिंह बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में भी अहम किरदार करते हुए नजर आए थे. इस फिल्म को लेकर विंदु काफी एक्साइटेड थे. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब विंदु को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
वेलकम टू द जंगल की कास्ट पर विंदु दारा सिंह ने कही ये बात
नई दिल्ली:

फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एक भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हुआ है. जिसको दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. अगर इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो काफी लंबी चौड़ी है. लेकिन इस फिल्म में विंदु दारा सिंह (Vindu Dara Singh) भी एक अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे. एक्टर बॉलीवुड और टीवी पर्सनालिटी हैं जो एक से एक बड़ी फिल्में और टेलीविजन शो करते हुए नजर आए हैं. वैसे बिंदु ने 'जय वीर हनुमान' में भगवान हनुमान का किरदार निभाकर हर घर में जगह बनाई. एक्टर सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 3 के भी विजेता रहे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में आई फिल्म करण से की थी. जिसके बाद वह 'हाउसफुल', 'सन ऑफ सरदार', 'पार्टनर', 'मुझसे शादी करोगी' में नजर आए.

विंदु दारा सिंह ने कहा-  'वेलकम टू द जंगल' एक ब्रांड है

विंदु दारा सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी स्टार कास्ट के साथ इतने सालों बाद कोई फिल्म आ रही है. इतनी बड़ी स्टार कास्ट को मैनेज करना बहुत हार्ड है. दर्शकों को फिल्म में बहुत मजा आएगा. फिल्म देखकर दर्शक पागल हो जाएंगे. 26 जून को फिल्म को बहुत बड़ी ओपनिंग मिलेगी. इस फिल्म को बनाने में समय लगा है और बहुत मेहनत की है. फिल्म की स्टार कास्ट बहुत बड़ी थी. जब मुझे फिल्म में आने का मौका मिला तो मुझे यह लगा कि मैं इन सबके बीच क्या करूंगा? जितने भी मेरे सीन शूट हुए हैं. मेरे शानदार सीन दर्शकों को देखने के लिए मिलेंगे. आप मेरे सीन देखकर इंजॉय करेंगे. दर्शक कहेंगे कि मुझे क्या रोल दिया है. पब्लिक को बहुत हंसी आएगी. कृष्ण भगवान ने कहा कि जमीन पर रहो और सब को खुश रखो. 'वेलकम टू द जंगल' एक ब्रांड है. यह वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है. इस फिल्म की इतनी बड़ी स्टार कास्ट है कि सबको इकट्ठा करना, शूट करना बहुत मुश्किल काम था. 10 जून को इसका ट्रेलर लॉन्च बहुत ही बड़े स्तर पर होने जा रहा है. आप लोग ट्रेलर देखेंगे तो समझ पाएंगे. इसका गाना और टीजर बहुत हिट हुआ है. इस फिल्म में इतनी बड़ी कास्ट है कि सबके नाम एक सांस में नहीं ले सकता. सबके अपने-अपने फैंस हैं. फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का जो तालमेल है, वह दर्शकों को काफी पसंद आएगा. दोनों काफी लंबे समय बाद एक साथ आ रहे हैं. जब सारी कास्ट एक साथ मिलेंगी तो आप समझेंगे कि फिल्म में क्या होगा. अब यह इतनी बड़ी फिल्म आने वाली है. पब्लिक को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. मैं चाहता हूं कि फिल्म की इतनी अच्छी ओपनिंग हो. फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आए और बहुत चले. 

इस फिल्म आ चुके हैं नजर

बता दें, अक्षय कुमार और विंदु दारा सिंह फिल्म कमबख्त इश्क में एक साथ स्क्रीन पर नजर आ चुके हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया था. फिल्म में अक्षय के साथ करीना कपूर, अमृता अरोड़ा भी अहम किरदार में नजर आई थीं. वैसे विंदु दारा सिंह बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में भी अहम किरदार करते हुए नजर आए थे. इस फिल्म को लेकर विंदु  काफी एक्साइटेड थे. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब विंदु को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Pankaj Kapoor Birthday: सुप्रिया पाठक ने बताया पंकज कपूर की कैसी है बहुओं के साथ बॉन्डिंग, क्या गिफ्ट देने का है इरादा

Featured Video Of The Day
स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2026 जीतने वाले श्रेय पारिख ने NDTV से की Exclusive बात
Topics mentioned in this article