वो विलेन, जिसके आगे ढेर हुए 14 सुपरस्टार, डर ऐसा नाम सुनते ही घर में छुपते थे लोग, शोले के गब्बर को पिलाया था पानी

70 के दशक में गब्बर के रोल से अमजद खान ने विलेन बनकर जो छाप छोड़ी है, उसे कोई धूमिल नहीं कर पाया है, लेकिन शोले के बाद एक ऐसा एक्टर आया है, जिसने अपनी खलनायकी से दो चार नहीं बल्कि 14 हीरो को धूल चटा दी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फोटो में दिख रहा ये लड़का है सुपरस्टार

हिंदी सिनेमा में हीरो जितना जरूरी होता है, उतना ही जरूरी एक दमदार विलेन भी होता है. हीरो की बहादुरी और ताकत का अंदाजा तभी लगता है, जब सामने खड़ा खलनायक खौफ पैदा कर दे. बॉलीवुड में अमजद खान का ‘गब्बर', अमरीश पुरी का ‘मोगैंबो', प्राण, डैनी और गुलशन ग्रोवर जैसे कई कलाकारों ने विलेन बनकर इतिहास रचा है. खासकर ‘शोले' के गब्बर को आज भी सबसे खतरनाक खलनायक माना जाता है. लेकिन साल 1998 में एक ऐसी फिल्म आई, जिसमें एक विलेन 14 सुपरस्टार्स पर अकेला भारी पड़ गया. 

1998 में रिलीज हुई थी फिल्म 

यह फिल्म थी ‘चाइना गेट', जिसे निर्देशक राजकुमार संतोषी ने बनाया था. 27 नवंबर 1998 को रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर फिल्म में कुल 15 बड़े कलाकार नजर आए थे. इनमें अमरीश पुरी, नसीरुद्दीन शाह, डैनी डेन्जोंगपा, ओम पुरी, परेश रावल, कुलभूषण खरबंदा, टीनू आनंद, अनुपम खेर, ममता कुलकर्णी, उर्मिला मातोंडकर समेत कई नाम शामिल थे. इतनी लंबी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म में अगर किसी किरदार ने सबसे ज्यादा दहशत फैलाई, तो वह था डाकू जगीरा. यह रोल अभिनेता मुकेश तिवारी ने निभाया था. जगीरा का खौफ ऐसा दिखाया गया कि लोग उसकी एंट्री से ही सिहर उठते थे. कई दर्शकों को यह किरदार देखकर गब्बर की याद आ गई थी, लेकिन जगीरा की क्रूरता और अंदाज अलग ही था.

मुंबई जाने के नहीं थे पैसे 

इस रोल के पीछे की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है. जब मुकेश तिवारी को इस फिल्म के लिए कॉल आया, तब उनके पास मुंबई जाने तक के पैसे नहीं थे. उनके एक दोस्त ने मदद की, तब जाकर वे ऑडिशन देने पहुंच सके. किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए उन्होंने करीब 50 दिनों तक नहाना तक छोड़ दिया था, ताकि वह सच में खतरनाक और गंदे डाकू जैसे दिखें. बदबू से बचने के लिए सेट पर परफ्यूम का इस्तेमाल किया जाता था. कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान उनके लुक और गंध की वजह से घोड़ा भी बेकाबू हो गया था.

यह भी पढ़ें: वो विलेन, जिसके आगे ढेर हो गए थे 14 सुपरस्टार, खौफ ऐसा घर में छुप जाते थे लोग, शोले के 'गब्बर' को छोड़ा था पीछे

Advertisement

आज भी हिट है यह डायलॉग 

फिल्म का मशहूर गाना ‘छम्मा-छम्मा' आज भी लोगों की जुबान पर है, लेकिन जगीरा का डायलॉग “मेरे मन को भाया, मैं कुत्ता काट के खाया” आज भी याद किया जाता है. करीब 9.25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 22.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘चाइना गेट' भले ही सुपरहिट नहीं बनी, लेकिन जगीरा का किरदार आज भी हिंदी सिनेमा के खतरनाक विलेन में गिना जाता है.
 

Featured Video Of The Day
FIFA वर्ल्डकप: क्या इंग्लैंड चुकाएगा माराडोना और बेकहम के दौर का पुराना कर्ज?
Topics mentioned in this article
Mukesh Tiwari
Actor Mukesh Tiwari
Mukesh Tiwari Photo
Mukesh Tiwari Movies
Mukesh Tiwari Villain
Mukesh Tiwari China Gate