विक्रांत मैसी के रिटायरमेंट पोस्ट को समझा गया गलत, बताया क्यों बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट पर खाली छोड़ा धर्म का कॉलम

एक्टर विक्रांत मैसी की अपकमिंग फिल्म विशाल भारद्वाज की रोमांटिक थ्रिलर ओ रोमियो है, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विक्रांत मैसी ने बेटे को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली:

एक्टर विक्रांत मैसी ने फैंस को दिसंबर 2024 में एक पोस्ट करके चौंका दिया, जिसमें उन्होंने पोस्ट के जरिए फिल्मों से ब्रेक लेने की जानकारी दी. वहीं नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर का ये फैसला 12वीं फेल के बाद आया था, जिसके बाद कहा गया कि एक्टर ने सिनेमा छोड़ दिया है, जिस पर टाइम्स नाओ के 20वीं एनिवर्सरी स्पेशल ब्रॉडकास्ट में विक्रांत मैसी ने साफ किया कि उनका फैसला कभी भी रिटायरमेंट की ओर नहीं था. बल्कि एक जरुरी ब्रेक लेने का था. 

रिटायरमेंट पोस्ट पर विक्रांत मैसी ने कही ये बात

विकांत मैसी ने वायरल पोस्ट पर कहा, एक्स पे जितने भी लिमिटेड शब्द आपको मिलते हैं. उसमें मैंने सारी जानकारी भरने की कोशिश की. और अब हम जानते हैं कि सारी जानकारी पहुंची नहीं. इसमें से बहुत कुछ गलत समझा गया. मैं बस एक ब्रेक लेना चाहता था. उस समय मैं बहुत ज़्यादा बर्नआउट महसूस कर रहा था."

विक्रांत मैसी ने बताई ब्रेक लेने की वजह

आगे उन्होंने कहा, "बहुत ज़्यादा लोग यह सवाल नहीं पूछते हम बहुत ज़्यादा इमोशन लगाते हैं, यह घंटों की बात नहीं है. 12 घंटे, 14 या 16 घंटे. यह वैसे भी मुश्किल है, लेकिन एक आर्टिस्ट, एक एक्टर के तौर पर, हम खुद को मानसिक और इमोशनली खर्च करते हैं किसी खास भावना को दिखाने के लिए, मैं असल में यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि हम किसी प्रोजेक्ट को करते समय खुद को मानसिक और भावनात्मक रूप से खर्च करते हैं. इसलिए, यह आपको थका देता है और  मैं उस समय 12वीं फेल, साबरमती और सेक्टर 26 के साथ जो कुछ भी हुआ, उसके लिए बहुत आभारी हूं, क्योंकि एक साल में 4 फिल्में शूट करना सच में बहुत मुश्किल है."

बेटे के धर्म पर विक्रांत मैसी ने कही ये बात

विक्रांत मैसी ने कहा, देखिए भारतीय सरकार हमें अब ऑप्शन देती है कि हमें धर्म लिखना है या नहीं. यह हमारी मर्जी है. और यह हमारा हक है कि हम इसका इस्तेमाल करना करना चाहिए. एक्टर ने सिंगल वुमन के पासपोर्ट में पति का नाम ना लिखने पर कहा, उनको लिखने की जरुरत नही है. ये सारे बदलाव हमारे सिस्टम में भारत में आए हैं. कल अगर मेरा एक और बच्चा हुआ तोयह उनका हक है कि वह क्या चाहते हैं. हमारी सरकार देश में ऑप्शन को खाली छोड़ने का हक देती है और मैंने ऐसा किया है.   

Advertisement
Featured Video Of The Day
'लो जी पहला मैसेज आ गया', पंजाब सरकार का महिलाओं को तोहफा
Topics mentioned in this article
Vikrant Massey
Vikrant Massey Son
Vikrant Massey Retirement