विजय की वो पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने उन्हें बनाया थलापति, 270 दिनों तक सिनेमाघरों से नहीं उतरी थी फिल्म

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके थलापति विजय की पहली बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ने उनके करियर को नई पहचान दी थी. यह फिल्म करीब 270 दिनों तक सिनेमाघरों में चली थी और इसके बाद विजय रातोंरात बड़े स्टार बन गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विजय की वो पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने उन्हें बनाया थलापति
नई दिल्ली:

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी राजनीतिक पारी को लेकर चर्चा में हैं. पहली ही कोशिश में सत्ता तक पहुंचकर उन्होंने नया इतिहास रच दिया है और अब वो तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं. बड़े पर्दे पर रोमांस, एक्शन और इमोशनल किरदारों से लोगों का दिल जीतने वाले विजय का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा. लेकिन राजनीति में इतनी बड़ी पहचान बनाने से पहले एक फिल्म ने उनके करियर को पूरी तरह बदल दिया था और उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. बहुत कम लोग जानते हैं कि विजय को असली स्टारडम दिलाने वाली फिल्म कौन सी थी. चलिए बताते हैं.

1996 में थलापति विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म हुई थी रिलीज

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो है पूवे उनक्कागा, साल 1996 में रिलीज हुई पूवे उनक्कागा विजय के करियर की पहली सबसे बड़ी कमर्शियल ब्लॉकबस्टर मानी जाती है. इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की, बल्कि विजय की इमेज भी पूरी तरह बदल दी. रोमांस और इमोशन से भरी इस फिल्म को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि ये करीब 270 दिनों तक सिनेमाघरों में लगी रही और विजय तमिल सिनेमा के नए सुपरस्टार बन गए.

ये भी पढे़ं- 'आपने इतने लोगों को गोली मारी' फूलन देवी से जब एक्टर ने पूछ लिया था ऐसा सवाल, बोलीं- आपसे डर लगता है

विजय के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

पूवे उनक्कागा का निर्देशन विक्रमन ने किया था. फिल्म में थलापति विजय ने ऐसे युवक का किरदार निभाया था, जो अपने प्यार से ज्यादा उसकी खुशी को अहमियत देता है. उस दौर में फिल्म की सादगी और इमोशनल कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. विजय की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया और यही फिल्म उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गई.

Advertisement

बॉलीवुड में भी बना था रीमेक

इस सुपरहिट फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड में भी इसका रीमेक बनाया गया था. साल 2002 में रिलीज हुई बधाई हो बधाई इसी कहानी से प्रेरित फिल्म थी, जिसमें अनिल कपूर नजर आए थे. हालांकि हिंदी रीमेक को तमिल फिल्म जैसी सफलता नहीं मिली, लेकिन पूवे उनक्कागा आज भी विजय के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है.

ये भी पढे़ं- विजय के बेटे की 5 फोटो, हो गए हैं 25 साल के गबरू जवान, पापा तलपति की हूबहू कॉपी, डायरेक्ट कर चुके है ये फिल्में

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal loudspeaker rules: चाहे मंदिर हो या मस्जिद... शुभेंदु अधिकारी के नए ऐलान से बंगाल में सख्ती
Topics mentioned in this article