Rashmika-Vijay Haldi Pics: फूलों की खुशबू और रॉयल सेटअप…देखें विजय-रश्मिका की हल्दी सेरेमनी की पहली फोटो

साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां अब अपने चरम पर हैं. 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होने वाली इस शादी से पहले कपल ने हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया, जिसकी खूबसूरत झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रश्मिका-विजय की हुई हल्दी सेरेमनी

साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां अब अपने चरम पर हैं. 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होने वाली इस शादी से पहले कपल ने हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया, जिसकी खूबसूरत झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है. विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस खास मौके की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें पूरा सेटअप बेहद रॉयल और इंटिमेट नजर आया. हल्दी की ये रस्म खुले गार्डन में रखी गई थी, जहां चारों ओर फूलों की सजावट ने माहौल को और भी खास बना दिया.

फूलों से सजी हल्दी की रॉयल सजावट

हल्दी सेरेमनी का सेटअप पूरी तरह ट्रेडिशनल और एस्थेटिक था. गोलाकार जगह को लकड़ी के पैनल से सजाया गया था और जमीन पर गुलाबी गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई गई थीं. बीच में दूल्हा-दुल्हन के बैठने के लिए दो छोटे स्टूल रखे गए थे. आसपास गेंदे के फूलों की टोकरी रखी गई थीं, जिससे माहौल में खुशबू और रंग दोनों भर गए. इसके अलावा फ्लोरल नेम कार्ड भी लगाए गए थे, जिनमें रश्मिका के लिए 'Rushie' और विजय के नाम के कार्ड शामिल थे. यह डेकोरेशन इस समारोह को और भी खास और पर्सनल बना रहा था.

क्रिकेट थीम पार्टी से लेकर शाही शादी तक

हल्दी से पहले कपल ने एक खास क्रिकेट थीम प्री-वेडिंग पार्टी भी रखी थी, जिसे 'VIROSH प्रीमियर लीग' नाम दिया गया. इसमें मेहमानों के लिए मिनी क्रिकेट बैट, फ्लैग्स और मेडल्स जैसे खास इंतजाम किए गए थे. शादी उदयपुर के शानदार होटल में होने वाली है, जहां सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को बुलाया गया है. यह समारोह काफी प्राइवेट रखा गया है, जिसके बाद ग्रैंड रिसेप्शन की भी योजना है. विजय और रश्मिका की इस शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी बने असली पॉवर स्टार! होली पर ले आए ऐसा गाना, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, लालू, रेखा गुप्ता को कर दिया एक साथ

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 | चापड़ा विधानसभा के बूथ नंबर 53 पर हिंसा, Bengal 2nd Phase Voting