लाल साड़ी में सजीं रश्मिका, साउथ इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखे विजय देवरकोंडा, शुरू हुआ 'VIROSH' का रिसेप्शन

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Reception: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आज 4 मार्च को हैदराबाद में धूमधाम से शुरू हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आज हैदराबाद में है विजय-रश्मिका का रिसेप्शन

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Reception: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आज 4 मार्च को हैदराबाद में धूमधाम से शुरू हो गया है. 26 फरवरी को उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचाने के बाद फैंस को जिस पल का इंतजार था, वह आखिरकार आ गया. रिसेप्शन का आयोजन हैदराबाद के मशहूर होटल ताज कृष्णा में किया गया है, जहां शाम से ही मेहमानों का आना शुरू हो गया. सोशल मीडिया पर सामने आई पहली तस्वीरों में कपल पारंपरिक लुक में नजर आ रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

पारंपरिक अंदाज में दिखा कपल

रिसेप्शन में रश्मिका मंदाना ने लाल रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी, जिसमें गोल्डन जरी वर्क था. उन्होंने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी और सिंपल मेकअप के साथ कंप्लीट किया. वहीं विजय देवरकोंडा ने साउथ इंडियन स्टाइल का ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किया, जिसमें वह बेहद हैंडसम नजर आए. दोनों ने साथ में एंट्री ली और स्टेज पर पहुंचकर परिवार के साथ पोज दिए. कपल की केमिस्ट्री और मुस्कान ने वहां मौजूद हर मेहमान का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

परिवार और खास मेहमानों की मौजूदगी

रिसेप्शन को खास और निजी रखने के लिए इसे इनवाइट-ओनली रखा गया है. करीबी रिश्तेदारों और इंडस्ट्री से जुड़े खास दोस्तों को ही न्योता भेजा गया है. खबरों के मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे और कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस ग्रैंड इवेंट में शामिल हो सकते हैं. राजनीतिक हस्तियों को भी निमंत्रण भेजे जाने की चर्चा है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और होटल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है.

Advertisement

शाही सजावट और खास इंतजाम

होटल ताज कृष्णा को फूलों, लाइट्स और गोल्डन थीम से सजाया गया है, जो रिसेप्शन को रॉयल टच दे रहा है. स्टेज को खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जहां कपल मेहमानों से मुलाकात कर रहा है. मेन्यू में पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों के साथ नॉर्थ इंडियन डिशेज भी शामिल की गई हैं. फोटोग्राफर्स के लिए अलग से स्पेस बनाया गया है, ताकि कपल और मेहमानों की तस्वीरें आराम से ली जा सकें. विजय और रश्मिका के इस ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस कपल को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ‘पावर कपल' बता रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: शिखर धवन की दुल्हनिया की पहली होली, ढोल और गुलाल के बीच क्रिकेटर ने हाथों में उठाकर खूब किया डांस

Featured Video Of The Day
Trump 5-Day Pause के बाद Iran Demands: Hormuz Control से US Bases तक क्या बदलेगा खेल? | Iran War