रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में कैसी है सजावट? किस होटल में रही शादी?

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है. यह शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में हो रही है, जिसे रॉयल वेडिंग डेस्टिनेशन माना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
उदयपुर में हो रह विजय-रश्मिका की शादी

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है. यह शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में हो रही है, जिसे रॉयल वेडिंग डेस्टिनेशन माना जाता है. कपल ने अपनी शादी के लिए आईटीसी मोमेंटोस होटल को चुना है, जो अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित है और पूरी तरह से प्राइवेट और लग्जरी माहौल देता है. यह जगह शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर है, जहां आम लोगों की पहुंच आसान नहीं है.

होटल में 117 प्राइवेट विला

इस होटल की खास बात इसकी भव्यता और शांति है. यहां कुल 117 प्राइवेट विला हैं, जहां मेहमानों को पूरा प्राइवेसी और आराम मिलता है. होटल के अंदर ही एक झील और नदी जैसी प्राकृतिक सुंदरता भी मौजूद है, जो इसे और भी खास बनाती है. इतना ही नहीं, यहां एक प्राइवेट हेलीपैड भी है, जिससे खास मेहमान सीधे हेलीकॉप्टर से पहुंच सकते हैं. पूरे होटल का एरिया एक पहाड़ी पर फैला हुआ है, जिससे यहां का नजारा और भी शानदार लगता है.

कैसी है सजावट?

सजावट में प्राकृतिक रंग, मिट्टी, लकड़ी, फूलों और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. हर रस्म को उसके असली स्वरूप में निभाया जाएगा, ताकि शादी में पुरातन भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दे. सोशल मीडिया पर वायरल सजावट की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रश्मिका-विजय की शादी बनी सुपर सीक्रेट! सिर्फ 50 मेहमान, बड़े स्टार्स को नहीं मिला बुलावा

तीन दिन तक चलेगी शादी 

विजय और रश्मिका की शादी तीन दिन तक चलने वाला खास समारोह है, जिसमें हल्दी, संगीत और शादी जैसी रस्में शामिल हैं. हालांकि इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया है, लेकिन इसकी रॉयल झलक लोगों को खूब आकर्षित कर रही है. कम मेहमानों के बीच होने वाली इस शादी में हर चीज को खास और यादगार बनाने की तैयारी की गई है. फैंस भी इस शादी से जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा लगातार बढ़ रही है.
 

Featured Video Of The Day
Delhi Building Fire BREAKING: Palam की एक इमारत में लगी भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत