कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ की झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. हाल ही में विक्की कौशल के 38वें जन्मदिन पर कैटरीना कैफ ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बेटे विहान के साथ एक फोटो और कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके पति विक्की को बधाई दी. उनकी यह तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लेकिन आज हम आपको 6 तस्वीरों में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी से पेरेंट्स बनने तक की जर्नी की झलक दिखाएंगे.
विक्की कौशल के बर्थडे पर दिखाई बेटे की झलक
इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ दो रोमांटिक फोटो शेयर की. वहीं अन्य फोटो में वह बेटे विहान को गोद लिए हुए नजर आए, जिसकी तस्वीरें फैंस ही नहीं सेलेब्स का भी दिल जीत रही हैं.
कैटरीना कैफ के पहले मदर्स डे को बनाया स्पेशल
कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मदर्स डे सेलिब्रेशन की कुछ बेहद खास और भावुक तस्वीरें शेयर कीं. कैटरीना के पोस्ट में उनके पति विक्की कौशल और बेटे विहान कौशल की तरफ से मिला एक प्यारा हाथ से लिखा नोट भी नजर आया. दूसरी तस्वीर में कैटरीना ने अपने बेटे विहान कौशल की छोटी-सी झलक भी दिखाई. फोटो में नन्हे विहान के छोटे हाथ एक बेबी बुक पकड़े नजर आए.
बेटे के जन्म पर किया स्पेशल पोस्ट
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे विहान कौशल के माता-पिता बने थे. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी. उस पोस्ट में लिखा गया था, "हमारा दिल पहले से कहीं ज़्यादा खुशियों से भरा है. हम खुद को बहुत खुशनसीब और आभारी महसूस कर रहे हैं, क्योंकि हम अपने नन्हे बेटे का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। हमें हमेशा आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत रहेगी."
विहान रखा बेटे का नाम
उरी फिल्म से फेमस हुए एक्टर विक्की कौशल ने बेटे का नाम फिल्म के किरदार विहान शेरगिल से लिया था. वहीं सोशल मीडिया पर इसका ऐलान एक खूबसूरत फोटो के साथ किया, जिसमें वह और कैटरीना कैफ बेटे का हाथ थामें नजर आए.
कैटरीना कैफ का करवाचौथ
कैटरीना कैफ शादी के बाद की रस्मों को बखूबी निभाती हुईं नजर आती हैं. वहीं करवाचौथ के मौके पर भी वह अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसमें वह पूरे परिवार के साथ दिखती हैं.
शादी थी रॉयल
कैटरीना और विक्की ने 9 नवंबर 2021 को सवाई माधोपुर में एक निजी समारोह में शादी की थी. शादी से पहले दोनों करीब दो साल तक निजी तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. वहीं करीना कपूर भी कई इंटरव्यू में कैटरीना की तारीफ करती नजर आ चुकी हैं, जिसमें 'कॉफी विद करण' भी शामिल है.
ये भी पढ़ें- इमरान खान ने बताया बेटी की दोस्त नहीं आती घर, कहा- सिंगल पिता के पास नहीं भेजते पेरेंट्स, हैरान हुई परिणीति चोपड़ा