यश की टॉक्सिक से डर गया बॉलीवुड? बदली वरुण धवन की फिल्म की रिलीज डेट

'है जवानी तो इश्क होना है' के मेकर्स नहीं चाहते कि यश स्टारर बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर 'टॉक्सिक' के साथ बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म की क्लैश हो.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यश की 'टॉक्सिक' से मुकाबले से पीछे हटी है जवानी तो इश्क होना है
नई दिल्ली:

एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है. अब यह फिल्म  12 जून को रिलीज  होगी. दरअसल मेकर्स नहीं चाहते कि यश स्टारर बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर 'टॉक्सिक' के साथ बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म की क्लैश हो.  यश की टॉक्सिक  4 जून को रिलीज होने वाली है.  फिल्म पहले 10 अप्रैल, 2026 को स्क्रीन पर आने वाली थी.  हालांकि, अक्टूबर 2025 में यह ऐलान हुआ कि फिल्म 5 जून, 2026 को स्क्रीन पर आएगी.  

मंगलवार को प्रोडक्शन बैनर टिप्स फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया.  इसमें उन्होंने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि हमारी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है मूल रूप से 5 जून को रिलीज होने वाली थी, हमने डेट की घोषणा कई महीने पहले की थी. नोट में आगे बताया गया कि मेकर्स का मानना ​​है कि जब फिल्ममेकर्स एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं तो यह इंडस्ट्री के लिए हेल्दी होता है. हालांकि, हाल के डेवलपमेंट्स और मौजूदा हालात को देखते हुए हमें लगा कि हमारी रिलीज को शिफ्ट करना ज्यादा सही होगा.  

उन्होंने कहा कि इसी एकता की भावना के तहत हमने है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज को 12 जून तक आगे बढ़ाने और अपनी फिल्म को एक हफ्ते बाद दर्शकों के सामने लाने का फैसला किया है.  नोट का कैप्शन था, “प्यार, पागलपन और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाइए! है जवानी तो इश्क होना है 12 जून को सिनेमाघरों में.”

 है जवानी तो इश्क होना है में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं.  डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कथित तौर पर एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसे कई औरतों ने रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन आखिर में ईश्वर  से मदद मिलती है. डेविड धवन की बात करें तो उन्होंने आंखें, बीवी नंबर 1, जुड़वा, कुली नंबर 1, “हीरो नंबर 1”, “दीवाना मस्ताना”, शोला और शबनम, राजा बाबू, बड़े मियां छोटे मियां, हसीना मान जाएगी दुल्हन हम ले जाएंगे, मुझसे शादी करोगी, मैंने प्यार क्यों किया?, पार्टनर, चश्मे बद्दूर और मैं तेरा हीरो जैसी 45 फिल्में डायरेक्ट की हैं.  

बता दें कि 4 मार्च को यश  स्टारर एक्शन-ड्रामा, 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के मेकर्स ने अनाउंस किया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे मौजूदा झगड़े को देखते हुए फिल्म की रिलीज इस साल 4 जून तक टाल दी गई थी.  याद दिला दें कि फिल्म का वर्ल्डवाइड प्रीमियर इस साल 19 मार्च को होना था.  'टॉक्सिक' में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम रोल में हैं.  
 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
हत्या से 34 मिनट पहले की कॉल... पुलिस को सिया के फोन में क्या-क्या मिला?
Topics mentioned in this article
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast
Varun Dhawan
Varun Dhawan Upcoming Film