वरुण धवन ने बताई ड़ेढ साल की बेटी को थी ये बीमारी, कहा- मेरी बेटी को डीडीएच हुआ था

वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी लारा का जन्म 3 जून 2024 में हुआ है, जिसे कपल ने लाइमलाइट से हमेशा दूर रखा है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वरुण धवन की बेटी लारा को हुआ डीडीएच

वरुण धवन ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी बेटी को 'डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिया ऑफ द हिप' (DDH) नाम की बीमारी के बारे में पता चला है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह एक ऐसी स्थिति है, जिससे नॉर्मल चलने और दौड़ने की क्षमता प्रभावित होती है. 'बी ए मैन, यार!' के लेटेस्ट एपिसोड में वरुण धवन ने बताया कि लारा जब लगभग डेढ़ साल की थी, तब उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला था. इसके बाद में लारा को एक मेडिकल प्रोसीजर से गुजरना पड़ा और अब वह रिकवर कर रही हैं. 

वरुण धवन ने बताया बेटी को था डीडीएच

वरुण धवन ने कहा, मेरी बेटी को डीडीएच हुआ था, जिसमें आपके हिप हिप सॉकेट से बाहर हो जाते हैं. पैर लंबा छोटा हो जाता है, जिसकी वजह से वॉक टेड़ी हो जाती है. आप सही से चल और भाग नहीं पाते हो. आपको आर्थराइटिस जल्दी हो जाता है. स्लिप डिस्क जल्दी हो जाता है. वेस्ट में इसका बहुत अच्छा ट्रीटमेंट होता है. जन्म पे ही इंडिया में हर जगह नहीं है इतना. लेकिन यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर्स हैं, जो इसका केयर करते हैं. 

ये भी पढे़ं- धुरंधर 2 के 9 दिनों में 9 रिकॉर्ड, 1100 करोड़ पार रणवीर सिंह की फिल्म, पठान-जवान के लाइफटाइम कमाई रह गई पीछे 

सर्जरी के बाद ढाई महीने कास्ट में रहना पड़ा

आगे उन्होंने कहा, उसे (लारा को) सर्जरी की जरुरत नहीं पड़ी. एक प्रोसीजर से वह हिप को दोबारा सही कर सकते हैं. लेकिन उसे स्पाइका कास्ट में रहना पड़ा. इसका मतलब है कि उसे ढाई महीने तक कास्ट में रहना पड़ा, जो कि बेहद मुश्किल है. उसे एनेस्थीसिया दिया गया, और जब वह जागी, तो वह कास्ट में थी. लेकिन अब कास्ट निकल चुका है. मैं इस पर एक किताब लिखना चाहता हूं. 

Advertisement

वरुण धवन और नताशा दलाल के बारे में 

वरुण धवन और नताशा दलाल शादी से पहले कई साल डेट कर चुके हैं. जबकि 24 जनवरी 2021 में कपल ने अलीबाग के द मेंशन हाउस में शादी की. कपल बचपन के दोस्त हैं, जिनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. वहीं 3 जून 2024 में कपल बेटी लारा के पिता बने हैं. हालांकि अब तक कपल ने कैमरे की नजरों से बेटी को दूर रखा है. 

ये भी पढे़ं- यूट्यूबर अरमान मलिक का नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान, 10 अपार्टमेंट, 35,000 स्क्वायर फीट का फार्म हाउस

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Oil-Gas पर 'अफवाह' की कतार, विपक्ष Vs सरकार | Petrol Diesel Price | Sawaal India Ka