वरुण धवन के परिवार को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी, स्टाफ ने बताया घर का पता, एक्टर ने दी थी डेविड धवन को चेतावनी

वरुण धवन ने याद किया जब उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी. उन्होंने बताया कि स्टाफ ने उनकी पर्सनल डिटेल दे दी थी, जिसके कारण परेशानी और बढ़ गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वरुण धवन ने बताया अंडरवर्ल्ड से मिली थी धमकी
नई दिल्ली:

90 के दशक में अंडरवर्ल्ड का बॉलीवुड पर गहरा असर था. शाहरुख खान, राकेश रोशन और करण जौहर समेत कई कई सेलेब्रिटिज  ने अंडरवर्ल्ड से मिली धमकियों का जिक्र किया. वहीं हाल ही में युवा के साथ बातचीत में वरुण धवन ने उन दिनों को याद किया जब उनकी फैमिली को भी अंडरवर्ल्ड से भी धमकी मिली थी. इसके कारण उन्हें अपना घर छोड़कर एक दिन के लिए कहीं और रहना पड़ा था.  उन्होंने कहा, हमें भी धमकियां मिल रही थीं. काफी समय तक हमें मिलीं. लेकिन हमें एहसास नहीं हुआ क्योंकि स्टाफ जो भी कॉल करता उससे बहस कर रहा था. इतना ही नहीं स्टाफ ने पूरा पता दे दिया और उस व्यक्ति को मिलने के लिए बुलाया और कहा, मुझे गार्डन में मिलना. मैं तुम्हें वहां मारूंगा. 

स्टाफ ने दे दिया था वरुण धवन के घर का पता 

वरुण धवन ने बताया कि जब बात ज्यादा बढ़ गई तो उनके पिता फिल्ममेकर डेविड धवन को एक एक्टर ने कॉल करके चेतावनी दी और कहा, उन्होंने कहा यह मामला हाथ से बाहर चला गया है और वह व्यक्ति कह रहा है कि वह आपके घर आएगा और वह आपका पता जानता है और ऑफिस टाइमिंग भी. जब मेरे पिता ने पूछा कि किसने बताया तो उन्होंने स्टाफ मेंबर का नाम लिया. तो इसलिए हमें एक दिन के लिए अपना घर छोड़कर कहीं और रहना पड़ा. यह बहुत मजाकिया था. लेकिन यह असल में इतना फनी नहीं था. 

ये भी पढे़ं- 29 मार्च को रिलीज हुई थी जितेंद्र की 43 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म का रीमेक, दो सुपरस्टार ने डुबोई, डायरेक्टर बोला- ओरिजनल को श्रद्धांजलि है

वरुण धवन के बारे में 

वरुण धवन ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है. वहीं हाल ही में उनकी बॉर्डर 2 में काफी सराहना हुई, जिसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया. वहीं सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आए थे. इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा अहम किरदार में थीं. इसके अलावा अब उनकी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगी. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- वरुण धवन ने बताई ड़ेढ साल की बेटी को थी डीडीएच बीमारी, कहा- आप सही से चल और भाग नहीं पाते हो

Featured Video Of The Day
Goa का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में बीच, पार्टी आ जाती है, लेकिन असली गोवा कुछ और है!