बड़े-बड़े सींग, क्रूर चेहरा और सींग वाले दानव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, फैन्स कन्फ्यूज- वाराणसी या रामायण?

Varanasi Movie or Ramayana Movie: सोशल मीडिया पर एक दानव की फोटो वायरल हो रही है जिसे लेकर फैन्स के बीच सस्पेंस क्रिएट हो गया है कि ये फोटो वाराणसी मूवी की है या फिर रामायण की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Varanasi or Ramayana: दानव की वायरल फोटो पर सस्पेंस कायम
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस भी फिल्म की ये फोटो होगी, वो क्या कमाल-धमाल रहने वाली है. इस तस्वीर में एक सींगों वाला दानव नजर आ रहा है और चारों तरफ पहाड़ हैं. ये फोटो हैरान कर देने वाली है. सोशल मीडिया पर इस फोटो को लेकर यूजर्स लगातार कयास लगा रहे हैं. वहीं जब एआई ग्रॉक से पूछा गया कि ये किस फिल्म की फोटो है तो उसका जवाब सुनकर ज्यादा हैरत नहीं हुई. आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाले दानव की.

यह भी पढ़ें: होली पर मनोरंजन की पिचकारी चलाएंगे खेसारीलाल यादव, 4 मार्च को रिलीज हो रही 'अग्नि परीक्षा'

@AlwaysBollywood के X हैंडल पर शेयर की गई यह इमेज एक विशाल, सींग वाला राक्षस दिखाती है, जो पहाड़ों और कोहरे से घिरे घने इलाके में खड़ा है. इस राक्षस का कद-काठी बेहद भयावह है, मांसल शरीर, बड़े-बड़े सींग, क्रूर चेहरा और प्राचीन योद्धा जैसी पोशाक में वह किसी पौराणिक दानव की तरह लगता है. फैंस और सिनेमा प्रेमी इस रहस्यमयी इमेज को देखकर हैरान हैं और विभिन्न फिल्मों के नाम गिनाने लगे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि यह नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण से जुड़ी हो सकती है, जिसमें रणबीर कपूर राम की भूमिका में हैं. एक यूजर ने लिखा, कि यह कुंभकर्ण या कोई अन्य राक्षस हो सकता है.

कुछ अन्य ने इसे महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म वाराणसी मूवी से जोड़ा. एक कमेंट में तो कहा गया कि वाराणसी या रामायण. एक यूजर ने मजाक में एए22 (ऑलू अर्जुन की कोई फिल्म) या एटली प्रोजेक्ट का जिक्र किया. हालांकि, पोस्ट में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन यह लीक इमेज बॉलीवुड की उन बड़ी फिल्मों की ओर इशारा करती लगती है जो मिथकीय या फैंटेसी एलिमेंट्स से भरी हैं. वहीं Grok से जब इस तस्वीर के बारे में पूछा गया तो उसने इसे एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी का बताया. अब बेशक ये किस फिल्म की है ये तो समय ही बताएगा. लेकिन इस फोटो ने फैन्स में एक्साइटमेंट जरूर पैदा कर दी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरानी जहाज पर Trump ने कैसे किया कब्जा?