भूत बंगला के शोर में ब्लॉकबस्टर बन गई छोटे बजट की ये फिल्म, अब तक कमा चुकी है 200 करोड़ से ज्यादा

फिल्म ने सिर्फ 18 दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. ये मलयालम सिनेमा की पांचवीं फिल्म बन गई है जिसने ये मुकाम हासिल किया है. नए कलाकारों के साथ आई इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भूत बंगला के शोर में ब्लॉकबस्टर बन गई छोटे बजट की ये फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है, जिसने बिना बड़े स्टार्स के ही बड़ा कमाल कर दिखाया है. जी हां हम बात कर रहें हैं मलयालम फिल्म ‘वाझा 2: बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रोज' की जो धीरे-धीरे नहीं, बल्कि तूफानी अंदाज में आगे बढ़ी और देखते ही देखते 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. खास बात ये है कि इस फिल्म ने सिर्फ कमाई ही नहीं की, बल्कि ये साबित भी कर दिया कि दमदार कहानी और फ्रेश चेहरे मिलकर भी इतिहास रच सकते हैं. महज 18 दिनों में इतना बड़ा आंकड़ा पार करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है.

ये भी पढ़ें: चार साल में सात फ्लॉप दे चुकी है ये एक्ट्रेस, सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह की बन चुकी है हीरोइन, फिर भी नहीं चला जादू

18 दिनों में 200 करोड़ का धमाका

‘वाझा 2' ने रिलीज के बाद से ही शानदार पकड़ बनाए रखी. फिल्म ने सिर्फ 18 दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. ये मलयालम सिनेमा की पांचवीं फिल्म बन गई है जिसने ये मुकाम हासिल किया है. नए कलाकारों के साथ आई इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

Advertisement

देश में शानदार कमाई

अगर भारत में कमाई की बात करें तो फिल्म ने केरल से 111.35 करोड़ रुपये कमाए हैं. कर्नाटक से करीब 7 करोड़ और बाकी भारत से 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन आया है. इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 124.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

विदेशों में भी दिखा जलवा

फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. ओवरसीज में फिल्म ने करीब 83 करोड़ रुपये यानी 8.92 मिलियन डॉलर कमाए हैं. यूएई से सबसे ज्यादा 4.57 मिलियन डॉलर का कलेक्शन आया है. इसके अलावा जीसीसी, सऊदी अरब, नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके और आयरलैंड में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

Advertisement

250 करोड़ की ओर बढ़ते कदम

फिल्म की रफ्तार को देखकर लग रहा है कि ये जल्द ही 250 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है. फिल्म में हाशिर, अलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक नजर आए हैं. इसका निर्देशन साविन दा ने किया है, जबकि विपिन दास ने इसे लिखा है. फिल्म की सफलता को देखते हुए इसके तीसरे पार्ट का ऐलान भी हो चुका है.

Featured Video Of The Day
हिंदू बोलकर गोली खाईं... पहलगाम में पति की हत्या आंखों में सामने देखने वाली कानपुर की ऐशान्या द्विवेदी