Ustaad Bhagat Singh OTT Release: ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है 'उस्ताद भगत सिंह, जानें- कब और कहां देख सकते हैं पवन कल्याण की फिल्म

थिएटर में रिलीज को महीना भर भी नहीं हुआ और अब उस्ताद भगत सिंह ओटीटी पर रिलीज हो रही है. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म को हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में देख सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ओटीटी रिलीज होगी 'उस्ताद भगत सिंह
नई दिल्ली:

साउथ अभिनेता पवन कल्याण की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. पहले कहा जा रहा था कि फिल्म 23 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज की जानकारी दी है. फिल्म 16 अप्रैल को रिलीज की जाएगी. फैंस काफी समय से उस्ताद भगत सिंह की डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे थे. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी. फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन धमाकेदार रहा और फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था, लेकिन बढ़ते दिन के साथ फिल्म का कलेक्शन कम होता गया और फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई.

यह भी पढ़ें - राजीव पॉल से तलाक के बाद डेलनाज ईरानी को 50 की उम्र में मिला प्यार, बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, पूछा- मेरे साथ बुढ़ापा बिताना चाहोगी ?

 फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 96.36 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन किया,जबकि फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए था. रिलीज को अभी ठीक से एक महीना पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को फिल्म के राइटर्स बेच दिए हैं और फिल्म 16 अप्रैल को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी.

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म को हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में देख सकेंगे. फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म पवन कल्याण ने ऐसे पुलिसवाले का रोल प्ले किया है, जो निडर और साहसी है और हमेशा गलत के खिलाफ खड़ा है. फिल्म में एक्शन और इमोशनल दोनों है और अभिनेता 54 साल की उम्र में भी धमाकेदार एक्शन करते दिखे हैं.

यह भी पढ़ें - अभिषेक बच्चन बिजनेस से जुड़े फैसलों के लिए पापा अमिताभ बच्चन की इस फिल्म से लेते हैं प्रेरणा, बोले- 'इसके पीछे है जज्बात'

Advertisement

फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है. फिल्म की कमाई की धीमी रफ्तार पर निर्देशक ने कहा था कि उनके लिए फिल्म को रिलीज करना दूसरी फिल्म से प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सिनेमा का उत्सव है. निर्देशक ने यह बयान फिल्म धुरंधर-2 के साथ क्लैश पर कहा था. उन्होंने कहा था, "पोंगल के त्योहारी सप्ताहांत में भी जब कई फिल्में रिलीज होती हैं. मैं एक फिल्म को दूसरी फिल्म के साथ प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं देखता, क्योंकि मेरे विचार से यह सिनेमा का उत्सव है, न कि सिनेमा की प्रतियोगिता.”
 

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर बैठक के बाद राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Ustaad Bhagat Singh
Ustaad Bhagat Singh Box Office
Ustaad Bhagat Singh Ott
Ustaad Bhagat Singh Budget
Ustaad Bhagat Singh Colleciton