धुरंधर 2 से 19 मार्च को टकराएगी साउथ के सुपरस्टार की फिल्म, क्लैश पर डायरेक्टर बोले-  अगर यह शाहरुख खान की मूवी होती…’

धुरंधर 2 से टकराने पवन कल्याण की मचअवेटेड फिल्म उस्ताद भगत सिंह सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उस्ताद भगत सिंह और धुरंधर 2 19 मार्च को होगी रिलीज
नई दिल्ली:

टॉक्सिक फिल्म के पोस्टपोन होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का रास्ता साफ हो गया था. लेकिन हाल ही में ऐलान किया गया कि पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन बाजी मारता है. इसे लेकर चर्चा शुरु हो गई है. लेकिन उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर हरीश शंकर ने हाल ही में धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह के क्लैश पर रिएक्शन दिया. 

उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर ने की आदित्य धर की तारीफ

गिल्ट को दिए इंटरव्यू में हरीश शंकर ने साफ किया कि रिलीज डेट का फैसला उनके हाथ में नहीं था. वहीं जब उनसे बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 से उस्ताद भगत सिंह के क्लैश पर पूछा गया तो उन्होंने आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा, “पूरे सम्मान के साथ, आदित्य धर एक बेहतरीन फिल्ममेकर हैं. मैंने उरी देखी. वह बहुत असरदार, बहुत प्रभावशाली फिल्ममेकर हैं. पूरे भारत की फिल्मों को धुरंधर को कॉम्पिटिशन के तौर पर देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें- पहली फिल्म से नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला डायरेक्टर, 3 फिल्मों से कमाए 1820 करोड़, कभी थे रेडियो जॉकी

Advertisement

अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं उस्ताद भगत सिंह और धुरंधर 2

आगे उन्होंने कहा, लेकिन हमारे पास फिल्म के लिए हमारे तेलुगु राज्य हैं. साथ ही, वे दोनों बहुत अलग जॉनर की हैं. अगर धुरंधर की जगह, यह SRK की फिल्म होती, गाने होते, फुल एंटरटेनर जोन होता, तो हम सोचते, ‘ओह, यह हमारी फिल्म जैसी ही है.' लेकिन भगत सिंह और धुरंधर बिल्कुल अलग फिल्में हैं. और यह कलेक्टिव फैसला था. यह मेरे हाथ में नहीं था. ”

Advertisement

उस्ताद भगत सिंह की रिलीज का फैसला डायरेक्टर का नहीं था

रिलीज को लेकर उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर ने कहा, कहीं न कहीं मुझे भी लगा, ‘मैं इतने लंबे समय के बाद पवन सर के साथ कोई फिल्म कर रहा हूं, और उस फिल्म का किसी दूसरी बड़ी फिल्म से मुकाबला करना…' और फिर भी, चाहे संक्रांति हो या गर्मी, यह हमेशा एक कॉम्बिनेशन होता है. 2-3 बड़ी फिल्मों के काम करने की जगह है. ऐसा नहीं है कि वह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में धुरंधर के अलावा कोई और फिल्म नहीं दिखाएंगे.” इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि पवन कल्याण की बड़ी फैन फॉलोइंग के चलते वह पैनिक या जल्दबाजी में रिलीज का फैसला नहीं ले रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 965 फिल्मों में काम कर चुका है ये सुपरस्टार, पोती की फिल्में रहीं फ्लॉप, बोलीं- नेपोटिज्म को भी बर्बाद किया

उस्ताद भगत सिंह के बारे में 

19 मार्च को धुरंधर 2 से टकराने को तैयार उस्ताद भगत सिंह पवन कल्याण की मचअवेटेड फिल्म है, जिसे उगादि के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा. उस्ताद भगत सिंह एटली और विजय की 2016 में आई फिल्म थेरी का अडैप्शन है, जिस पर 2023 से काम चल रहा है. फिल्म में श्रीलीला और राशि खन्ना अहम किरदार में हैं. 

Featured Video Of The Day
गांवों को सशक्त बनाना, महिलाओं को सशक्त बनाना | M3M Foundation की नई ग्रामीण क्रांति
Topics mentioned in this article