उर्वशी रौतेला ईरान-इजराइल युद्ध के बीच कुवैत छोड़ भागीं, डर के मारे हुआ बुरा हाल, फ्लाइट में फूट-फूट कर रोईं

इजराइल और ईरान के बीच लड़ाई के बाद मिडिल ईस्ट में टेंशन का माहौल बना हुआ है. जब मिडिल ईस्ट इलाके में हालात बिगड़े तो उर्वशी रौतेला अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के लिए कुवैत में थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
युद्ध के बीच कुवैत छोड़ भागीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला

इजराइल और ईरान के बीच लड़ाई के बाद मिडिल ईस्ट में टेंशन का माहौल बना हुआ है. इस बीच काम की वजह से कुवैत में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अब भारत लौट आई हैं. इंडिया वापस आने वाली अपनी फ्लाइट में चढ़ते समय उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर अपनी स्थिति बताई और माना कि वह बहुत बेचैन और डरा हुआ महसूस कर रही हैं. उर्वशी ने कहा कि युद्ध की वजह से अचानक डर की लहर ने उन्हें घेर लिया, जिससे वह कमजोर और बेचैन महसूस करने लगीं.

उर्वशी एक वीडियो में इमोशनल दिखीं, जिसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किया. वह इसमें आंसू पोंछती हुई दिखीं. उन्होंने अपने फैंस से कहा कि वे उन्हें अपनी दुआओं में रखें और घर वापस सुरक्षित सफर के लिए प्रार्थना करें. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी फीलिंग्स बताते हुए एक नोट भी लिखा.

‘लग रहा है डर'

उर्वशी ने माना कि प्लेन में चढ़ने तक वह ठीक थीं. उसके बाद उन्हें अचानक डर लगने लगा. उन्होंने लिखा, "जब तक मैं प्लेन में बैठी, तब तक मैं बिल्कुल ठीक थी...लेकिन जैसे ही मैं अंदर बैठी अचानक डर की यह लहर मुझ पर छा गई और मेरा दिल तेजी से धड़कने लगा. मुझे नहीं पता क्यों लेकिन मुझे अचानक बहुत डर लगने लगा."

यह भी पढ़ें: 38 साल बाद श्रीदेवी को टक्कर देने लगी मिस्टर इंडिया की नन्ही बच्ची, डिंपल पर फिदा हुए फैंस, बोले- प्रीति जिंटा जितनी क्यूट

Advertisement

उर्वशी ने आगे कहा, “अभी मैं थोड़ी कमजोर और बेचैन महसूस कर रही हूं और मुझे सच में आपकी दुआओं की जरूरत है. प्लीज मेरी सेफ सफर के लिए मुझे अपनी दुआओं में रखना. यह मेरे लिए बहुत मायने रखेगा. अगर यह इमोशनल लग रहा है या मैंने आपको किसी भी तरह से परेशान किया है तो सॉरी…मुझे बस लगा कि मुझे शेयर करना चाहिए कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं. आपकी दुआएं और सपोर्ट सच में अभी मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं.” माना जा रहा है कि जब मिडिल ईस्ट इलाके में हालात बिगड़े तो उर्वशी अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के लिए कुवैत में थीं. अब उर्वशी मुंबई पहुंच गई हैं. उन्होंने शहर में घूमते हुए अपनी कार के अंदर से एक क्लिप पोस्ट की है.

Featured Video Of The Day
अब 3 घंटे का सफर सिर्फ 45 मिनट में! लखनऊ-कानपुर के बीच हवा से बातें करेंगी गाड़ियां
Topics mentioned in this article
Urvashi Rautela
Urvashi Rautela Video
Urvashi Rautela News
Urvashi Rautela Latest
Urvashi Rautela Viral Video