पिता ने किया प्रताड़ित, 17 की उम्र में छोड़ा घर, एक्टिंग में भी आजमाई हाथ, बनी गूगल पर सबसे अधिक सर्च की जाने वाली एशियाई हस्ती

यह बच्ची 2016 में टीवी सीरियल 'बड़े भैया की दुल्हनिया' से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की जैसे कई शोज में नजर आईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पिता ने किया प्रताड़ित, 17 की उम्र में छोड़ा घर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार हैं जो अपने काम से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं. आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं, उनके साथ भी कुछ ऐसा ही है. इस एक्ट्रेस ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन आज वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के तौर पर जानी जाती हैं. इसका विवादों से गहरा नाता रहा है. अपने अतरंगी कपड़ों और फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली इस एक्ट्रेस को जितने लोग पसंद करते हैं, शायद उससे अधिक इनकी आलोचना करते हैं. हालांकि चाहे आप इन्हें प्यार करें या नफरत आप इन्हें इग्नोर नहीं कर सकते हैं.

हम बात कर रहे हैं उर्फी जावेद की. उर्फी अक्सर मीडिया के कैमरे के सामने अजीबोगरीब कपड़े पहन कर पहुंच जाती हैं. कभी जूट का बोरा पहन लेती हैं तो कभी ब्लब और ब्लेड से कपड़े बना लेती हैं. उनका अतरंगी स्टाइल अक्सर चर्चा और विवादों में रहता है. अपने बोल्ड फैशन के लिए बहुत से लोग उनका विरोध भी करते हैं लेकिन उर्फी को इससे कोई फर्क नही पड़ता.

Advertisement

आसान नहीं रही उर्फी की जिंदगी

उर्फी ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि जब वो 11वीं में पढ़ रही थीं तब किसी अनजान शख्स ने उनकी फोटो गलत साइट पर डाल दी थी, जिसके बाद उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल दौर से गुजरी. उनके परिवार ने ही उन्हें गलत समझा और किसी ने उनका साथ नहीं दिया. परिवार ने उर्फी पर आरोप लगाए और परेशान किया. आरोप है कि उर्फी को मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित भी किया गया. उर्फी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनके पिता उन्हें प्रताड़ित करते थे और उनके पहनावे और फैसलों के खिलाफ थे. जिसकी वजह से उन्हें 17 साल की उम्र में घर छोड़ना पड़ा था.

Advertisement

टीवी में एंट्री

उर्फी ने 2016 में टीवी सीरियल 'बड़े भैया की दुल्हनिया' से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की जैसे कई शोज में नजर आईं. लेकिन उन्हें असली पहचान 2021 में बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन से मिली. इस शो ने बाहर आने के बाद उर्फी अपने अटपटे फैशन स्टाइल की वजह से चर्चा में आईं. आज उर्फी अपने फैशन के लिए ही जानी जाती हैं.

Featured Video Of The Day
Mathura-Gyanvapi-Sambhal विवाद में बड़ा मोड़, SC की लोक अदालत की पेशकश दोनों पक्षों ने ठुकराई
Topics mentioned in this article
Urfi Javed Struggle Story
Urfi Javed Age
Urfi Javed Boyfriend
Urfi Javed Bold Photos
Urfi Javed  indian Look