सलमान से लंबी होने की वजह से इस एक्ट्रेस ने गंवाई ‘मैंने प्यार किया’, भाग्यश्री को देने वाली थीं गाली, फिर बनी कपिल के शो की जान

सलमान खान से लंबी होने की वजह से उपासना सिंह के हाथ से ‘मैंने प्यार किया’ निकल गई थी. सालों बाद उन्हें इसकी वजह पता चली, जबकि आगे चलकर वही एक्ट्रेस ‘पिंकी बुआ’ बनकर टीवी की सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन में शामिल हो गईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उपासना सिंह बनने वाली थीं मैंने प्यार किया की हीरोइन

बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों से जुड़े ऐसे किस्से हैं, जिनके बारे में सालों बाद खुलासे होते हैं और फैंस हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प खुलासा अभिनेत्री और कॉमेडियन उपासना सिंह ने किया है. आज टीवी की दुनिया में ‘पिंकी बुआ' के नाम से मशहूर उपासना सिंह ने बताया कि एक समय वह सलमान खान और भाग्यश्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया' की हीरोइन बनने वाली थीं. फिल्म के लिए उनका सिलेक्शन भी लगभग हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें बाहर कर दिया गया. इस बात का मलाल उन्हें इतने सालों तक रहा कि उन्होंने लंबे समय तक फिल्म तक नहीं देखी. इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उस समय फिल्म देखने चली जातीं तो शायद भाग्यश्री को गालियां देने लगतीं.

ऑडिशन में हो गई थीं सिलेक्ट, फिर नहीं आया फोन

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उपासना सिंह ने बताया कि उस समय वह चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही थीं और अक्सर मुंबई आकर फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों से मुलाकात करती थीं. इसी दौरान उनकी मुलाकात राजश्री प्रोडक्शंस से जुड़े लोगों से हुई. उन्हें सूरज बड़जात्या से मिलवाया गया, जिन्होंने कुछ डायलॉग बुलवाकर उनका स्क्रीन टेस्ट लिया. उपासना के मुताबिक, सूरज बड़जात्या उन्हें पसंद कर चुके थे और उन्होंने अपनी ओर से सिलेक्ट भी कर लिया था. बाद में उनकी मुलाकात सूरज के पिता राजकुमार बड़जात्या से भी कराई गई. इसके बाद वह चंडीगढ़ लौट गईं और फिल्म से जुड़ी कॉल का इंतजार करती रहीं, लेकिन वह फोन कभी नहीं आया. कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि फिल्म बन चुकी है और उसमें भाग्यश्री को लिया गया है.

सालों बाद पता चली रिजेक्शन की वजह

उपासना सिंह ने बताया कि कई साल बाद जब वह सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं' में काम कर रही थीं, तब स्विट्जरलैंड में शूटिंग के दौरान राजकुमार बड़जात्या ने सबके सामने खुलासा किया कि ‘मैंने प्यार किया' के लिए पहली पसंद उपासना थीं. यह सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. जब उपासना ने उनसे पूछा कि उन्हें फिल्म से बाहर क्यों किया गया, तो जवाब मिला कि उनकी लंबाई सलमान खान से ज्यादा थी. यह सुनकर उपासना नाराज हो गईं. उन्होंने कहा कि कई अभिनेत्रियां सलमान खान से लंबी रही हैं और उनके साथ काम भी कर चुकी हैं. हालांकि बाद में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि भाग्यश्री ने फिल्म में शानदार काम किया था, लेकिन उस वक्त उन्हें लगता था कि वह भी इस किरदार की हकदार थीं.

पिंकी बुआ बनकर घर-घर में बनाई पहचान

भले ही उपासना सिंह ‘मैंने प्यार किया' का हिस्सा नहीं बन सकीं, लेकिन उन्होंने अपने दम पर मनोरंजन जगत में अलग पहचान बनाई. हिंदी, पंजाबी और राजस्थानी फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी पर भी खूब लोकप्रियता हासिल की. खासकर ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में पिंकी बुआ के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. उनकी कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्मों में भी उन्होंने ‘जुदाई' और ‘सरफरोश' जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं. आज भी उपासना सिंह टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा कलाकारों में गिनी जाती हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन हैं श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड? लिखी है 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'प्यार का पंचनामा' की कहानी, शादी की आ रही खबरें

Featured Video Of The Day
पैसों के विवाद में आरोपी ने जलाई स्कॉर्पियो, आग लगाने का सीसीटीवी हुआ वायरल
Topics mentioned in this article
Upasana Singh
Entertainment
Salman Khan