सबके सामने योगी आदित्यनाथ ने ली इस एक्टर की चुटकी, यूपी के सीएम बोले- भाई फिल्मों में अकेले ही काम करना, विधायकों को मत ले जाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रवि किशन की जमकर तारीफ की है. उन्होंने एक्टर के काम पर चुटकी ली और जमकर तारीफ की है. यूपी के सीएम ने योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में गोरखपुर की एक सभा का संबोधन किया.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
सबके सामने योगी आदित्यनाथ ने ली इस एक्टर की चुटकी
नई दिल्ली:

रवि किशन बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ एक्टिंग कर सुर्खियां बटोरी हैं. इतना ही नहीं रवि किशन फिल्मों के अलावा राजनीति में भी पूरी तरह से सक्रिय रहते हैं. वह भारतीय जनता पार्टी से सांसद भी हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रवि किशन की जमकर तारीफ की है. उन्होंने एक्टर के काम पर चुटकी ली और जमकर तारीफ की है. यूपी के सीएम ने योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में गोरखपुर की एक सभा का संबोधन किया. 

इस दौरान उन्होंने रवि किशन की फिल्मों और उनकी एक्टिंग की तारीफ की. उन्होंने एक्टर की चुटकी लेते हुए कहा, 'अभी तक रवि किशन की फिल्में कितने लोगों ने देखा है. फ्री में देखते हो या टिकट लेकर ? जनता की आवाज आई तो दोहराया अच्छा फ्री में. यह अच्छे कपड़े पहनकर एक्टिंग न करें और फटे कपड़े पहनकर एक्टिंग करेंगे तो कैसे लगेगा ? हालांकि वह ठहाके मारकर हंसने लगे. इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने बतौर राजनेता रवि किशन की तारीफ की है. 

उन्होंने एक्टर के लिए कहा, 'वह अच्छा कपड़ा पहनकर एक्टिंग करते हैं न, इसलिए लोगों को हीरो लगता है. इसलिए एक्टिंग के साथ आप सभी का मनोरंजन भी कर देते हैं. मेहनत भी खूब करते हैं. विधायकों के साथ गांव-गांव जा रहे हैं. वॉल राइटिंग भी कर रहे हैं. विकास की योजनाओं के लिए भी कार्य कर रहे हैं. विधायकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. मेहनत भी कर रहे हैं और मनोरंजन भी कर लेते हैं. फिल्मों में भी काम कर रहे हैं. मैंने उनसे कहा है कि भाई फिल्मों में अकेले ही काम करना, विधायकों को मत लेते चले जाना.' इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने और भी ढेर सारी बातें की हैं. सीएम की वीडियो को रवि किशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल के 'डिमोना' परमाणु केंद्र पर ईरानी हमले से क्यों डरी दुनिया? | Iran War News