Unfamiliar Review: जानें कैसी है नेटफ्लिक्स की छह एपिसोड की ये स्पाई थ्रिलर, पढ़ें वेब सीरीज रिव्यू

Unfamiliar Review: धुरंधर का खुमार अभी तक दर्शकों के सिरों से उतरा भी नहीं है. इस बीच एक और स्पाई थ्रिलर सीरीज आ गई है जिसका हर सीन सांसें रोक देने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Unfamiliar Review: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'अनफैमिलियर' का रिव्यू
नई दिल्ली:

Unfamiliar Review: नेटफ्लिक्स की नई जर्मन स्पाई थ्रिलर सीरीज 'अनफैमिलियर' ने दर्शकों को एक बार फिर जासूसी की दुनिया में खींच लिया है. धुरंधर का जो खुमार दर्शकों के सिर चढ़ा है, ये उसे एक अलग ही लेवल पर ले जाती है. 5 फरवरी 2026 को रिलीज हुई यह 6 एपिसोड वाली सीरीज तेजी से स्पाई थ्रिलर दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रही है. ये सीरीज बर्लिन में शांत जीवन जी रहे एक समय स्पाई रह चुकी दंपति की कहानी पर आधारित है. जिसमें एक्शन, सस्पेंस और शादी में तनाव का दिलचस्प कॉकटेल है. वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. 

यह भी पढ़ें: छह महीने का इंतजार खत्म, डरावनी फिल्मों के बाप की OTT पर आहट, किया था 4100 करोड़ का कलेक्शन 

'अनफैमिलियर' की कहानी

'अनफैमिलियर' की कहानी साइमन और मेरेट शेफर (फेलिक्स क्रेमर और सुसाने वोल्फ) के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दोनों जर्मन फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विस (बीएनडी) के पूर्व एजेंट हैं, जो 16 साल से ग्रिड से बाहर हैं. अब वे बर्लिन में एक रेस्टोरेंट और सेफ हाउस चलाते हैं, जहां जरूरतमंद लोग छिप सकते हैं. उनकी जिंदगी तब उलट-पुलट हो जाती है, जब उनका पुराना दुश्मन जोसेफ कोलीव (सैमुअल फिंजी) अचानक उनके पीछे लग जाता है. यह रूसी जीआरयू एजेंट उनका अतीत से जुड़ा खतरा है. अब उन्हें हिटमैन, रूसी एजेंट्स, बीएनडी और पुराने दुश्मनों से भागना है, साथ ही अपनी शादी को बचाना भी है. सीरीज का मुख्य फोकस एक्शन से ज्यादा उनके बीच छिपे राज और विश्वास की कमी पर है.

'अनफैमिलियर' डायरेक्शन

सीरीज के निर्देशक लेनार्ट रफ और फिलिप लाइनमैन ने कहानी को संतुलित रखा है. एक्शन सीक्वेंस जैसे कार चेज और फाइट्स इंटेंस हैं, लेकिन भावनात्मक गहराई भी कम नहीं. मेरेट और साइमन के किरदार गहराई से लिखे गए हैं, वे गलतियां करते हैं और अपने अतीत से जूझते हैं. उनकी बेटी नीना के 16वीं बर्थडे से शुरू होकर कहानी दो दशकों तक फैलती है, जहां कई लाइफ-चेंजिंग सीक्रेट्स सामने आते हैं. 

यह भी पढ़ें: अरुणा ईरानी को 'तीसरी बीवी' बनाना चाहते थे महमूद, एक्ट्रेस बोलीं- मेरा करियर बनाया भी, बर्बाद भी किया

'अनफैमिलियर' देखें या नहीं?

यह नेटफ्लिक्स सीरीज 6 एपिसोड में है, हर एपिसोड 49-58 मिनट का. अगर आप स्पाई थ्रिलर पसंद करते हैं, तो 'अनफैमिलियर' जरूर देखें, यह एक्शन और इमोशन का बैलेंस है, जहां सबसे बड़ा चैलेंज कार चेज नहीं, बल्कि एक-दूसरे से सच कहना है. अंत में सीजन 2 की उम्मीद जगाती है.

Featured Video Of The Day
Peeragarhi: एक कार में 3 शव मिलने से हड़कंप..क्या है तांत्रिक कनेक्शन ? | Delhi
Topics mentioned in this article