बीच सड़क पर अंकल ने शाहरुख खान के गाने पर किया ऐसा डांस लोगों की खुल गई आंखें, बोले- बॉलीवुड में आपकी कमी है

कुछ लोगों का टैलेंट तो इतना बढ़िया होता है कि इसे देखकर आप और हम भी दंग रह जाते हैं. कुछ इसी तरीके से इन दिनों एक अंकल जी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शाहरुख खान के गाने पर अंकल ने किया डांस
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है, जहां पर लोग अपने टैलेंट को शोकेस करते हैं. कुछ लोगों का टैलेंट तो इतना बढ़िया होता है कि इसे देखकर आप और हम भी दंग रह जाते हैं. कुछ इसी तरीके से इन दिनों एक अंकल जी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें वो सड़क किनारे शाहरुख खान के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और यकीन मानिए कि उनके डांस को देखकर आप भी यही कहेंगे कि ये शाहरुख खान से भी बेहतर डांस कर रहे हैं और इन्हें तो बॉलीवुड में ट्राई करना चाहिए. तो चलिए आपको भी दिखाते हैं अंकल जी के ये आईकॉनिक मूव्स.

शाहरुख के गाने पर अंकल का जोरदार डांस 

सोशल मीडिया टैलेंट का खजाना है. जिस तरफ नजर घुमाओ हुनरमंद लोग नजर आते हैं. एक ऐसे ही टैलेंटेड अंकल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है. इस वीडियो में अंकल शाहरुख खान के गाने 'सुनिए तो' पर लाजवाब डांस करते नजर आ रहे हैं.इंस्टाग्राम पर superstar_vikasbanjara नाम से बने पेज पर एक व्यक्ति का वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे ये  थिरक रहे इस शख्स को देखने के लिए सड़क पर भीड़ थम गई हैं और अंकल की एनर्जी देखकर तो लोग हैरान है. सिर्फ अंकल के डांस मूव्स और एनर्जी नहीं बल्कि उनके एक्सप्रेशंस भी कमाल के हैं और कुछ लोग तो इन्हें शाहरुख से भी बेहतर डांसर बता रहे हैं.

शाहरुख खान के गाने सुनिए तो पर डांस करते हुए इस अंकल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हज़ारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं. यूजर्स इस पर अंकल के डांस और उनके एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा लाजवाब डांस और शानदार एक्सप्रेशन. दूसरे यूजर ने लिखा कि, इस एज में भी गजब का टैलेंट है. एक यूजर ने लिखा इस उम्र में भी आपके पास माशाल्लाह एनर्जी काफी है. एक और ने लिखा कि आपको तो डांस दीवाने में जाना चाहिए था.  इसी तरह से हजारों यूजर्स उनके डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
हिमाचल से कश्मीर तक आसमानी तबाही! | धंसी सड़क और पानी में फैला करंट
Topics mentioned in this article
Man Dance Video
Man Dance On Suniye To
Man Viral Dance Video
Man Dance Video On Shah Rukh Khan Song
Viral Dance Videos