UK07 Rider का बुरा हाल, बीवी ने दिया धोखा, क्या अनुराग डोभाल को मारने की हो रही है साजिश

UK07 Rider: अनराग डोभाल ने यूट्यूब वीडियो के जरिए अपनी पत्नी पर धोखे का आरोप लगाकर सभी को हैरान कर दिया. अपने लेटेस्ट पर ऐसा कैप्शन लिखा कि लोग हैरान हैं कि आखिर चल क्या रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अनुराग डोभाल को मिला पत्नी से धोखा
Social Media
नई दिल्ली:

UK07 Rider के नाम से मशहूर YouTuber अनुराग डोभाल इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. मां-बाप और भाई से टॉर्चर हो चुके अनुराग पर इस बार एक अलग ही कहर बरपा है. अनुराग के मुताबिक उनकी पत्नी ने उन्हें धोखा दिया है. रितिका डोभाल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर यूट्यूबर की आंखों में धूल झोंकी. अनुराग ने एक नया वीडियो शेयर किया है. इसमें वे अभिषेक साहनी से आमना-सामना करते हैं. अभिषेक वही हैं जिनके साथ रितिका के अफेयर के दावे किए जा रहे हैं.

बातचीत के दौरान, दोनों ने रितिका से जुड़े आरोपों पर चर्चा की. अभिषेक ने दावा किया कि उन्हें रितिका ने गुमराह किया था और उन्होंने अनुराग से माफी मांगी. उन्होंने अनुराग को भरोसा दिलाया कि वे अब कभी रितिका से कॉन्टैक्ट नहीं करेंगे. उन्होंने अनुराग से यह भी कहा कि अगर वे कभी अपनी गलती दोहराते हैं, तो अनुराग उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं. हालांकि अनुराग ने कहा कि वह इस पोजीशन में नहीं हैं कि किसी को सजा दें.

Photo Credit: social media

अनुराग ने कहा खत्म हो गई जिंदगी

अनुराग ने यूट्यूब पर अपना वीडियो शेयर किया और इसके साथ जो कैप्शन लिखा उससे तो उनके फैन्स का दिल ही पसीज गया. अनुराग ने लिखा, पता नहीं कब कौन क्या करवा दे, कब कौन गिरफ्तार करवा दे फेक केस में, वहां कुछ हो जाए मुझे, लेकिन टेंशन नहीं. जिंदगी वैसे ही खत्म हो चुकी है मेरी. लेकिन मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा. ये एक शानदार सफर था. भगवान बस किसी को इतने दुख ना दे जीवन में. बहुत मुश्किल था ये सब झेलना. मेरे पास कोई ताकत और सपोर्ट नहीं बचा.

सोशल मीडिया पर आई सपोर्टर्स की बाढ़

अनुराग ने ये पोस्ट की तो फैन्स तो कमेंट सेक्शन में सपोर्ट के लिए दौड़े चले आए. हर किसी ने उनसे एक धांसू कमबैक की अपील की. अब अनुराग का ये केस क्या मोड़ लेता है ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा. हो सकता है कि ये व्यूज बढ़ाने की कोई स्ट्रैटेजी हो. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 38 साल पुराना गाना जो आज भी सिने प्रेमियों की पहली पसंद, लेकिन जूही चावला को मजबूरन करना पड़़ा था इसमें किस सीन

Featured Video Of The Day
संसद में फिर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे के लिए स्थगित, क्‍या बन पाएगी सहमति?
Topics mentioned in this article
Anurag Dobhal
Anurag Dobhal   News
Entertainment
Bollywood
UK07 Rider