आलिया भट्ट की अल्फा से कमबैक कर रहे उदय चोपड़ा! 13 साल बाद इस रोल से वापसी

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज हो गया है. इसके साथ ही एक और खबर ने दर्शकों को एक्साइट कर दिया है और वो है उदय चोपड़ा की वापसी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आलिया भट्ट की फिल्म से उदय चोपड़ा कमबैक!
Social Media
नई दिल्ली:

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज हो चुका है. टीजर को दर्शकों की तरफ से मिक्स रिएक्शन मिले कुछ लोगों को आलिया का एक्शन अवतार पसंद आया तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें फिल्म के सीन दूसरी फिल्मों से उठाए हुए लगे खैर इसकी बात किसी और खबर में करेंगे. अभी बात कर लेते हैं अल्फा से वापसी कर रहे धूम स्टार उदय चोपड़ा की. करीब 10 साल से फिल्मी पर्दे से गायब उदय चोपड़ा अल्फा के साथ वापसी कर रहे हैं.

अल्फा में क्या है उदय चोपड़ा का रोल?

अल्फा के टीजर में तो उदय चोपड़ा नजर नहीं आए लेकिन क्रेडिट्स में उनका नाम था. आखिर उदय चोपड़ा ने अल्फा में किया क्या है? चलिए बता देते हैं कि उदय चोपड़ा ने YRF की इस फिल्म की कहानी लिखी है. क्रेडिट्स में उदय को बतौर स्टोरी राइटर क्रेडिट दिया गया है. इस बात ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है क्योंकि बतौर एक्टर अपने स्किल्स दिखा चुके उदय ने कहानी के लेवल पर किस तरह का काम किया है ये तो फिल्म रिलीज होने पर ही पता चलेगा. बात करें फिल्म की रिलीज डेट की तो पहले ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब टीजर में अनाउंस किया गया है कि ये फिल्म 3 जुलाई को रिलीज हो रही है.

एंटरटेनमेंट से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पहले भी बतौर राइटर काम कर चुके हैं उदय

उदय चोपड़ा के राइटिंग टैलेंट के बारे में सुनकर जरा भी हैरान ना हों. यह पहली बार नहीं है जब उदय चोपड़ा ने कलम थामी है. इससे पहले साल 2010 में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ आई अपनी फिल्म प्यार इम्पॉसिबल के लिए स्क्रीन प्ले लिखा था. इस फिल्म में भी उदय दो स्क्रीन प्ले राइटर के तौर पर क्रेडिट मिला था. पर्दे पर धूम जैसी हिट फिल्म में नजर आए उदय चोपड़ा हमेशा से ही पर्दे के पीछे भी एक्टिव रहे हैं. आदित्य चोपड़ा की क्लासिक डायरेक्टोरियल डेब्यू दिल वाले दुल्हनिया में भी उदय ने काम किया था. इस फिल्म में वो असिस्टेंट डायरेक्टर थे.

यह भी पढ़ें: नक्सली बनना चाहते थे पवन कल्याण! बोले- मैं बंदूक उठाना चाहता था लेकिन भाई चिरंजीवी ने आकर खोल दी आंखें

Advertisement
Featured Video Of The Day
चुटूपालु घाटी में 2 किमी तक वाहनों को रौंदता चला गया बेकाबू ट्रक
Topics mentioned in this article
Alpha
Alia Bhatt
Uday Chopra
Entertainment
Bollywood