दो साल पहले हिट हुई थी ये हॉरर फिल्म, भूत को क्रिएट करने में लगा एक साल, खर्च हुए 15 करोड़, 30 करोड़ के बजट में कमाए 132 करोड़

2 साल पहले 7 जून 2024 को रिलीज हुई मुंज्या ने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया. भूत को बनाने में लगा पूरा एक साल, 15 करोड़ खर्च हुए वीएफएक्स पर और 30 करोड़ के बजट में फिल्म ने कमाए 132 करोड़ रुपये. जानिए स्लीपर हिट की पूरी कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हॉरर कॉमेडी मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया था गरदा, जानें ओटीटी पर कहां देखें
IMDb
नई दिल्ली:

आज से ठीक दो साल पहले, 7 जून 2024 को रिलीज हुई फिल्म मुंज्या ने बॉलीवुड को एक नया सबक दिया, बड़े सितारों की जरूरत नहीं, बस मजबूत स्क्रिप्ट, सही वीएफएक्स और दिलचस्प कहानी काफी है. मैडॉक फिल्म्स की इस हॉरर-कॉमेडी ने 30 करोड़ के बजट में 132.13 करोड़ की कमाई कर 2024 की सबसे सफल मिड-बजट फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराया. इस फिल्म की खासियत इसका नटखट शैतान भूत था जो फिल्म में ऊधम मचाकर रखता है.

कहानी और कॉन्सेप्ट
फिल्म महाराष्ट्र की लोककथा पर आधारित है. युवा बिट्टू (अभय वर्मा) अपने गांवल है. वहां उसे पता चलता है कि उसके परिवार पर एक श्राप है, मुंज्या, एक छोटा-सा बाल भूत जो शादी के लिए बेताब है. बिट्टू को अपना जरिया बनाने की कोशिश में मुंज्या पूरे गांव में आतंक मचा देता है. फिल्म हॉरर, कॉमेडी और इमोशन का मजेदार मिश्रण है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है. फिल्म की कहानी नीरेन भट्ट ने लिखी.

बॉलीवुड की हॉरर कॉमेडी मुंज्या ने दर्शकों का जीता था दिल

शानदार परफॉर्मेंस
नए चेहरे अभय वर्मा ने बिट्टू के रोल में अपनी नेचुरल एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से सबको हैरान कर दिया. अभय ने दिखा दिया कि अच्छी एक्टिंग के लिए फिल्मी परिवार से होना जरूरी नहीं है. शरवरी वाघ बेला के किरदार में परफेक्ट थीं. मोना सिंह की एक्टिंग के तो कहने ही क्या. साउथ के दिग्गज एक्टर सत्यराज ने एल्विस करीम प्रभाकर दमदार रोल किया. इस तरह एक्टिंग के मामले में फिल्म अव्वल है.

वीएफएक्स का तगड़ा खेल 
मुंज्या भारत की पहली फिल्म है जिसमें मुख्य किरदार पूरी तरह सीजीआई है. डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार और डीएनईजी की टीम ने इस छोटे भूत को बनाने में करीब एक साल लगाया. फिल्म का आधा बजट (लगभग 15 करोड़) सिर्फ वीएफएक्स पर खर्च हुआ, मुंज्या का डिजाइन इतना क्यूट-डरावना और रियल है कि दर्शक उसे देखकर हंसते भी हैं और डरते भी हैं. 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिल्म को बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स का अवॉर्ड मिला. 

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर कमाल
7 जून 2024 को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 4.21 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में 35 करोड़ और दो हफ्तों में 70 करोड़ पार कर लिए. वर्ड-ऑफ-माउथ की ताकत से फिल्म ने लंबा रन किया और फिल्म के अंतिम आंकड़े कुछ इस तरह रहे:
भारत नेट कलेक्शन: 107.48 करोड़ रुपये
भारत ग्रॉस कलेक्शन: 127.95 करोड़ रुपये
ओवरसीज कलेक्श: 4.18 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 132.13 करोड़ रुपये

मुंज्या ना सिर्फ डराता था बल्कि खूब हंसाता भी था

कैसे हुई स्लीपर हिट?
स्त्री, भेड़िया और स्त्री 2 की सफल टीम (दिनेश विजन और अमर कौशिक) ने एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी का सही फॉर्मूला अपनाया. फिल्म में न ज्यादा डर है, न बेतुकी हंसी, सब कुछ बहुत ही बैलेंस तरीके से दिया. फिर दर्शकों को इसमें वो सारा मसाला मिला, जो बॉलीवुड फिल्मों से दूर होता जा रहा था. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इसे साढ़े तीन स्टार दिए थे और फिल्म को एंटरटेनिंग बताया था. 

Advertisement

मुंज्या ओटीटी
आदित्य सरपोतदार की फिल्म मुंज्या को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है. दिलचस्प यह है कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अकसर ट्रेंड में रहती है.

Featured Video Of The Day
3 महीने में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, जानिए नए रेट
Topics mentioned in this article