ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से क्यों की शादी? प्यार नहीं, इस वजह से राजेश खन्ना की लाडली ने खिलाड़ी कुमार को बनाया पति

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 25 साल हो गए हैं. इतने साल बाद अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि इस शादी के पीछे असली वजह क्या थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अक्षय कुमार और ट्विंकल की शादी का एक सीक्रेट अब हुआ रिवील
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में व्हील्स ऑफ फॉर्च्यून के एक एपिसोड में बताया कि कैसे उनकी पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने उनसे शादी करने से पहले उनके पूरे परिवार की कुंडली देखी, जिसमें उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी शामिल थीं. उन्होंने कहा, “मेरी शादी के पहले मेरी पत्नी ने कुंडली देखी थी लेकिन मेरी नहीं मेरे खानदान की कुंडली देखी थी, सब चीजों की जानकारी पता थी कि मेरे खानदान में, मेरे पिता, मामा, चाचा सबकी कुंडली देखी, यह देखने के लिए कि कहीं किसी को कोई बीमारी वगैरह तो नहीं है. आखिरकार जब उन्हें यकीन हो गया कि सब ठीक है, तो उन्होंने शादी आगे बढ़ाई.”

दरअसल शो में मशहूर एस्ट्रोलॉजी एक्सपर्ट जय मदान, स्वेता जुमानी और मुनीषा खटवानी आए थे. यह चर्चा मशहूर एस्ट्रोलॉजर जय मदान ने शुरू की जिन्होंने बताया कि वह सिर्फ राशिफल पर भरोसा नहीं करतीं, बल्कि किसी के सिग्नेचर को एनालाइज करके उसका भविष्य भी बता सकती हैं.

ट्विंकल और अक्षय की शादी

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की बात करें तो इस कपल ने जनवरी 2001 में शादी की थी. कहा जाता है कि इस कपल को अपनी फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी के सेट पर प्यार हो गया था. बता दें कि ट्विंकल दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्टर डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं. अक्षय और ट्विंकल दो बच्चों, आरव  और नितारा के माता-पिता हैं.

अक्षय कुमार के बेटे अब फिल्म इंडस्ट्री में आने को यूं तो तैयार हैं लेकिन उनकी इस तरह की कोई प्लानिंग नहीं है. अगर आरव फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहते तो खिलाड़ी कुमार के बेटे को पहला मौका देने वालों की तो लाइन लग गई होती. देखना होगा कि आगे वह किस लाइन में आगे बढ़ते हैं. वहीं अक्षय कुमार की बात करें तो वह फिलहाल अपनी फिल्म भूत बंगला को मिल रहा दर्शकों का प्यार इंजॉय कर रहे हैं.  

Advertisement

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन के शक्तिमान ने पकड़ ली जिद, करोड़ों के नुकसान के बाद भी रणवीर सिंह को नहीं मान रहे गंगाधर

Featured Video Of The Day
Kanpur Murder Case: 11 साल तक बेटियों को सीने से लगाया, उसी पिता ने Twin Daughters का गला रेता